खजुराहो में कैबिनेट के पहले ओरछा पहुंचे मुख्य सचिव:  रामराजा लोक के कामों का इंस्पेक्शन किया, होटलों की स्टार रेटिंग के दिए निर्देश – Bhopal News

खजुराहो में कैबिनेट के पहले ओरछा पहुंचे मुख्य सचिव: रामराजा लोक के कामों का इंस्पेक्शन किया, होटलों की स्टार रेटिंग के दिए निर्देश – Bhopal News


ओरछा में निर्माण कार्यों का निरीक्षण मुख्य सचिव अनुराग जैन ने किया।

खजुराहो में होने वाली दो दिनी बैठक और कैबिनेट के पहले मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रविवार को ओरछा में रामराजा लोक और पर्यटन स्थल ओरछा के विकास को लेकर बैठकें और निरीक्षण किए। मुख्य सचिव ने कहा कि ओरछा के होटलों की स्टार रेटिंग कराई जाए और एडवेंचर स्पोर्ट

.

खजुराहो जाने से पहले मुख्य सचिव अनुराग जैन ने रविवार को ओरछा का दौरा किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी परियोजनाएँ समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण की जाएं जिससे ओरछा को विश्वस्तरीय पर्यटन के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने ओरछा शहर के आर्थिक, सामाजिक विकास को देखते हुए इंटीग्रेटेड मास्टर प्लान तैयार करने के भी निर्देश दिए।

ओरछा पहुंचकर सीएम अनुराग जैन निरीक्षण किया।

मुख्य सचिव जैन ने रविवार को पर्यटन नगरी ओरछा में विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव जैन ने ओरछा में मंदिर पहुंचकर भगवान श्रीराम राजा सरकार के दर्शन किए। उन्होंने जुझार महल एवं हरदौल वाटिका का निरीक्षण किया। जैन ने कहा कि वेंडर जोन का निर्माण इस तरह करें जिससे पर्यटकों को आवागमन में सुविधा हो। उन्होंने कहा कि खजुराहो महोत्सव को ध्यान में रखते हुए बुंदेलखंड सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने की कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने ओरछा का मास्टर प्लान तैयार करने, पीपीपी मोड पर चल रहे कार्यों में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी तय करने को कहा जिससे उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जा सके। मुख्य सचिव जैन कंचना घाट भी पहुंचकर बेतवा नदी पर स्थित नवीन ब्रिज निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कंचना घाट पर संचालित पिंक टॉयलेट संचालन कार्य सेल्फ हेल्प ग्रुप को देने के निर्देश दिए।

धरोहरों को संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी

मुख्य सचिव जैन ने अधिकारियों से संरक्षित भवनों की स्थिति, पर्यटक सुविधाओं और आवश्यक रखरखाव उपायों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि इन धरोहरों को संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्य सचिव जैन ने राय प्रवीण महल एवं तुलसी घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी कार्य समय-सीमा में क्वालिटी वर्क के साथ पूर्ण हों। उन्होंने जहांगीर महल को देखा। उन्होंने होटल बेतवा रिट्रीट में श्रीराम राजा लोक और ओरछा में चल रहे विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों की समीक्षा की।

अफसरों को दिए ये निर्देश

  • वर्तमान में आ रहे पर्यटकों एवं भविष्य में आने वाले पर्यटकों की संभावनाओं के दृष्टिगत कार्ययोजना तैयार की जाए।
  • ओरछा शहर की सभी होटलों की स्टार रेटिंग कराई जाए।
  • जुझार सिंह महल को बुंदेलखंड सांस्कृतिक केंद्र की तर्ज पर विकसित किया जाए।
  • एडवेंचर स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया जाए।
  • बुंदेली कला, पेंटिंग एवं टेराकोटा से बनने वाले उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग की जाए और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफार्म पर लाकर बेचा जाए।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट