बठिंडा के किसान ने लगाया अपना वैदर सिस्टम:  पंजाब में लगाए 10 यंत्र; किसानों को दे रहे मौसम की सटीक जानकारी – Bathinda News

बठिंडा के किसान ने लगाया अपना वैदर सिस्टम: पंजाब में लगाए 10 यंत्र; किसानों को दे रहे मौसम की सटीक जानकारी – Bathinda News


बलजिंदर सिंह मान 5 एकड़ में गेहूं, धान और सब्जियों की खेती करते हैं। उनका मानना है कि खेती और विज्ञान का मेल ही भविष्य की जरूरत है।

बठिंडा के एक प्राइवेट कॉलेज से बीएससी करने के बाद बलजिंदर सिंह मान मेट्रोलॉजी में एमएससी करना चाहते थे, लेकिन घरेलू परिस्थितियों के कारण उनका मौसम विज्ञानी बनने का सपना अधूरा रह गया। हालांकि, उन्होंने हार नहीं मानी और खेती के साथ-साथ मौसम की सटीक भवि

.

पंजाब का पहला सौर ऊर्जा संचालित प्राइवेट वेदर स्टेशन बल्लो गांव के 29 वर्षीय बलजिंदर सिंह मान ने पंजाब में अपनी तरह का पहला सौर ऊर्जा संचालित प्राइवेट वेदर स्टेशन स्थापित किया है, जिसे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्रमाणित किया गया है। करीब 50 हजार रुपये की लागत से बने इस स्टेशन से मौसम में होने वाले बदलाव, मानसून, हवा की नमी और गति, आंधी-तूफान जैसी स्थितियों की रीयल टाइम जानकारी मिलती है। यह स्टेशन 3-4 घंटे पहले ही किसानों और आसपास के लोगों को संभावित मौसम परिवर्तन के बारे में सचेत कर देता है।

बचपन से थी मौसम को समझने की जिज्ञासा बलजिंदर बताते हैं कि बचपन से ही उन्हें यह जानने की उत्सुकता थी कि कभी धूप, कभी छांव और कभी बारिश क्यों होती है। उन्होंने गांव में रहकर ही इस दिशा में कुछ करने का निश्चय किया और फरवरी 2018 में अपने खेत में वेदर स्टेशन लगाने का फैसला लिया।

बल्लो गांव के 29 वर्षीय बलजिंदर सिंह मान ने पंजाब में अपनी तरह का पहला सौर ऊर्जा संचालित प्राइवेट वेदर स्टेशन स्थापित किया है, जिसे भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्रमाणित किया गया है।

‘मौसम पंजाब दा’ पेज से जुड़ रहे हजारों किसान उन्होंने सात-आठ साल पहले सोशल मीडिया पर “मौसम पंजाब दा” नाम से एक पेज बनाया, जिसके माध्यम से वे किसानों को मौसम की जानकारी देते हैं। जून 2023 में उन्होंने भारतीय कंपनी का पहला ‘फायलो टेक’ यंत्र लगाया और 2024 में अमेरिकी कंपनी के ‘एमबियंट मॉड’ उपकरण जोड़े, जो लाइव डेटा प्रदान करते हैं।

10 जिलों में लगाए ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन बठिंडा के अलावा मुक्तसर, फिरोजपुर, मानसा और लुधियाना में अब तक 10 ऑटोमैटिक वेदर स्टेशन (AWS) लगाए जा चुके हैं। प्रत्येक यंत्र की कीमत 30 से 35 हजार रुपये है। ये उपकरण मौसम का रीयल टाइम डेटा देते हैं और यह जानकारी सुपर कंप्यूटर मॉडलों तक भी पहुंचाई जाती है, जिससे भविष्यवाणी और सटीक हो सके।

टॉरनेडो और बाढ़ की भविष्यवाणी साबित हुई सही बलजिंदर ने दावा किया कि मार्च 2023 में फाजिल्का के बकैनवाला और मार्च 2024 में भगता भाईका (बठिंडा) क्षेत्र में बने टॉरनेडो की भविष्यवाणी उन्होंने पहले ही कर दी थी। उन्होंने 18 जून 2025 को यह भी भविष्यवाणी की थी कि इस साल पंजाब में सामान्य से अधिक बारिश और बाढ़ की स्थिति बन सकती है। उनका कहना है कि यदि सरकार ने उस समय उनकी चेतावनी पर ध्यान दिया होता, तो नुकसान कम हो सकता था।

खेती और विज्ञान का संगम बलजिंदर सिंह मान 5 एकड़ में गेहूं, धान और सब्जियों की खेती करते हैं। उनका मानना है कि खेती और विज्ञान का मेल ही भविष्य की जरूरत है। वे कहते हैं, “मौसम को समझना ही खेती की सबसे बड़ी कुंजी है, और अगर किसान समय रहते जानकारी पा जाएं, तो नुकसान से बच सकते हैं।”



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट