जयपुर के विद्यालयों में बाल डाक चौपाल का आयोजन:  राष्ट्रीय बाल दिवस पर डाक विभाग ने चलाए जागरूकता कार्यक्रम – Jaipur News

जयपुर के विद्यालयों में बाल डाक चौपाल का आयोजन: राष्ट्रीय बाल दिवस पर डाक विभाग ने चलाए जागरूकता कार्यक्रम – Jaipur News


राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर शुक्रवार को भारतीय डाक विभाग, जयपुर नगर मंडल ने शहर के विभिन्न विद्यालयों में ‘बाल डाक चौपाल’ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बच्चों को डाक सेवाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से किया गया।

.

यह चौपाल राष्ट्रीय बाल दिवस के दिन शुरू हुई और शनिवार, तक जारी रही। इसमें छात्र-छात्राओं और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चौपाल के दौरान, डाकघर की टीम ने विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला और प्रश्नोत्तरी जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। इन गतिविधियों में बच्चों के साथ-साथ विद्यालय के कर्मचारियों ने भी सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।

इन शिविरों में आधार सेवाएं, बचत सेवाएं और बीमा सेवाओं के बारे में बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों को जागरूक किया गया।

बचत सेवाएं और बीमा सेवाओं के बारे में बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों को जागरूक किया

डाक विभाग ने विद्यालयों में अपनी विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष शिविर भी लगाए। इन शिविरों में आधार सेवाएं, बचत सेवाएं और बीमा सेवाओं के बारे में बच्चों, स्टाफ और अभिभावकों को जागरूक किया गया।

इन शिविरों के माध्यम से बच्चों के नए आधार कार्ड बनाए गए, बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि खाते खोले गए और बालकों के लिए पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) खाते खोले गए। इसके अतिरिक्त, लगभग 15 अन्य स्थानों पर डाक विभाग की कैनोपी लगाकर आम जनता को भी इन योजनाओं की जानकारी दी गई।

ये स्कूल रहे शामिल

नागरिक सेवाओं के लिए आधार शिविर विशेष रूप से पांच विद्यालयों में आयोजित किए गए। इनमें ज्योति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल (मुरलीपुरा स्कीम), नितिन पब्लिक स्कूल (टोंक फाटक), एस.के.एच. मेमोरियल सेकेंडरी स्कूल (झोटवाड़ा), प्रिंस चिल्ड्रेन एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (हरमाड़ा) और नेहरू बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल (शास्त्री नगर) शामिल हैं।

छात्र-छात्राओं को जयपुर के विभिन्न डाकघरों का दौरा भी करवाया गया, ताकि वे डाकघर की कार्यप्रणाली को करीब से समझ सकें।

इस अवसर पर, प्रवर अधीक्षक डाकघर, जयपुर शहर, मोहन सिंह मीणा ने जयपुर के आम नागरिकों, छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से डाक विभाग की विभिन्न योजनाओं से जुड़ने की अपील की। उन्होंने यह भी बताया कि यदि कोई विद्यालय, स्वयंसेवी संस्था या आवासीय सोसाइटी आधार नामांकन या अपडेट के लिए शिविर लगवाना चाहती है, तो वे सीधे डाक विभाग के स्टेशन रोड स्थित मंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट