‘इंजेक्शन लगाने के 30-सेकंड बाद बाईसा की मौत हो गई’:  पिता बोले- उसके अंतिम शब्द थे ‘मुझे न्याय दिलाना’, इसलिए 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पोस्ट की – Barmer News

‘इंजेक्शन लगाने के 30-सेकंड बाद बाईसा की मौत हो गई’: पिता बोले- उसके अंतिम शब्द थे ‘मुझे न्याय दिलाना’, इसलिए 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पोस्ट की – Barmer News


कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत को लेकर अब सीबीआई जांच की मांग भी उठने लगी है।

.

यह कहना है राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा(23) के पिता वीरमनाथ (गुरुजी) का। वीरमनाथ के अनुसार- गलत इंजेक्शन के कारण बाईसा की जान चली गई।

हालांकि पूरे घटनाक्रम में सवालों के घेरे में आए पिता वीरमनाथ (गुरुजी) ने शुक्रवार को दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत की।

उन्होंने दावा किया कि प्रेम बाईसा ने अंतिम समय में उनसे कहा था “गुरुजी, मुझे न्याय दिलाना।” इसी उद्देश्य से 4 घंटे बाद सोशल मीडिया (इंस्टाग्राम) पर मैंने ही पोस्ट डलवाई थी।

दरअसल, कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की बुधवार(28 जनवरी) को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। शुक्रवार (30 जनवरी) को बालोतरा के परेऊ गांव में आश्रम में संत परंपरा के अनुसार समाधि दी गई।

पिता वीरमनाथ का कहना है कि गलत इंजेक्शन के कारण बाईसा की जान चली गई।

बाईसा के गले में खराश होने पर बुलाया था कंपाउंडर

वीरमनाथ ने बताया कि 27 जनवरी की रात अजमेर से जोधपुर लौटे थे। 28 जनवरी की सुबह प्रेम बाईसा को गले में खराश और जुकाम की शिकायत थी।

31 जनवरी को अजमेर और फरवरी में चंडीगढ़ व अजमेर में बड़े धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तावित थे। इनमें से एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ भी आने वाले थे।

इस बीच अजमेर से लौटने के बाद बाईसा के गले में कफ की समस्या बढ़ गई तो इलाज के लिए कंपाउंडर देवीलाल सिंह को बुलाया था। पहले भी एक बार वही कंपाउंडर आया था, लेकिन तब उसने केवल दवाइयां दी थीं। इस बार उसने इंजेक्शन लगाया।

लेकिन जैसे ही इंजेक्शन लगाया गया, 30 सेकेंड में बाईसा की हालत बिगड़ गई। वह चीखने लगीं और उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। उनके मुंह और नाक से कफ निकलने लगा। गेट तक पहुंचते-पहुंचते वे बेहोश हो गईं थी।

सीपीआर देने से पहले ही दम तोड़ दिया था

वीरमनाथ के अनुसार, कंपाउंडर से फोन पर बात करने पर उसने इंजेक्शन को “नॉर्मल” बताया था और उसने दावा किया था वो खुद इलाज कर देगा। लेकिन हम तुरंत प्रेम बाईसा को गाड़ी से प्रेक्षा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे।

हालांकि अस्पताल में सीपीआर भी दिया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। यह सब कुछ बहुत तेजी से हुआ।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बुधवार रात करीब 9.30 बजे की गई थी। जबकि उनकी मौत पहले ही हो गई थी।

सोशल मीडिया पर ये पोस्ट बुधवार रात करीब 9.30 बजे की गई थी। जबकि उनकी मौत पहले ही हो गई थी।

बाईसा के अंतिम शब्द थे ‘मुझे न्याय दिलाना

वीरमनाथ ने दावा किया कि प्रेम बाईसा ने अंतिम समय में उनसे कहा था- “गुरुजी, मुझे न्याय दिलाना।” इसी उद्देश्य से 4 घंटे बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डलवाई गई।

पिता का कहना है कि यह मामला मारपीट का नहीं, बल्कि “जहरीले इंजेक्शन” का है। घटना के बाद कुछ लोगों ने उनका मोबाइल छीन लिया, गाड़ी में तोड़फोड़ की और साध्वी के पार्थिव शरीर को एम्बुलेंस से आश्रम ले जाने नहीं दिया।

जबकि वे आश्रम में पूरे सम्मान के साथ अंतिम दर्शन करवाने के बाद मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाना चाहते थे।

उन्होंने बताया कि साध्वी प्रेम बाईसा को पहले भी बदनाम और प्रताड़ित करने की कोशिशें हुई थीं। सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो को उन्होंने एडिटेड बताया। इस संबंध में देश के कई शंकराचार्यों और योग गुरु को लिखित शिकायत भी दी गई थी।

फोटो प्रेम बाईसा के परेऊ गांव में बने आश्रम का है। यहीं उन्हें समाधि दी गई।

फोटो प्रेम बाईसा के परेऊ गांव में बने आश्रम का है। यहीं उन्हें समाधि दी गई।

2 साल की उम्र में ननिहाल भेज दिया था

वीरमनाथ ने बताया कि वे पहले ट्रक ड्राइवर थे, लेकिन सनातन धर्म के प्रति आस्था के चलते उन्होंने सांसारिक जीवन त्याग दिया। करीब 20 साल पहले पत्नी के साथ हरिद्वार चले गए।

प्रेम बाईसा को 2 साल की उम्र में ननिहाल भेज दिया था, जहां नाना-नानी के साथ रहती थी। उनकी मां की मौत के समय प्रेम बाईसा सिर्फ 5 साल की थीं।

सफेद कपड़ों में प्रेम बाईसा। पिता ने बताया कि बचपन से ही उनमें आध्यात्मिक भाव जाग गया था।

सफेद कपड़ों में प्रेम बाईसा। पिता ने बताया कि बचपन से ही उनमें आध्यात्मिक भाव जाग गया था।

मां के संकल्प और आशीर्वाद से प्रेम बाईसा ने कम उम्र में ही कथा वाचन शुरू कर दिया। उन्होंने भागवत कथा, नानी बाई का मायरो सहित कई धार्मिक कथाएं देशभर में कीं। उनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई भी जारी थी।

आश्रम में साध्वी को समाधि दी गई। इस दौरान साधु- संत समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

आश्रम में साध्वी को समाधि दी गई। इस दौरान साधु- संत समेत बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही।

साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए…

1. राजस्थान- साध्वी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद समाधि:पिता बोले- गलत इंजेक्शन से गई जान; भक्तों ने पिता पर ही सवाल उठाए

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23 को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। पूरी खबर पढ़िए…

2. राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; कल होगा अंतिम संस्कार

राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से जोधपुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल में तनाव के हालत बन गए थे। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पूरी खबर पढ़िए…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट