उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में सांगवा मार्ग पर हिताशी कंपनी के एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया गया। हालांकि लॉक सिस्टम और मशीन के मजबूत होने के कारण बदमाश इसे तोड़ने में विफल रहा। वारदात के समय एटीएम में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।
.
घटना बीती रात की है जो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें एक नकाबपोश बदमाश लोहे के सरिए से एटीएम को तोड़ता नजर आ रहा है। करीब 15 से 20 मिनट तक वह जोर लगाते हुए मशक्कत करता दिख रहा है। मशीन पूरी तरह नहीं टूट और उसे वापस लौटना पड़ा।
लॉक सिस्टम और मशीन के मजबूत होने के कारण बदमाश इसे तोड़ने में विफल रहा।

उदयपुर के डबोक थाना क्षेत्र में सांगवा मार्ग पर हिताशी कंपनी के एटीएम तोड़कर कैश निकालने का प्रयास किया गया।
सुबह पैसे निकालने गए व्यक्ति ने दी सूचना सुबह जब एक स्थानीय व्यक्ति एटीएम से पैसे निकालने के लिए पहुंचा तो एटीएम को क्षतिग्रस्त देखकर चौक गया। उसने आसपास लोगों को बताया। जिसके बाद भीड़ जमा हो गई। लोगों ने डबोक थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एटीएम की जांच। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए और उसके आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

घटना बीती रात की है जो एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।



