अजमेर में जमीनी विवाद में लाठी-सरियों से हमला:  एक ही परिवार के छह लोगों को आई चोटें, जेएलएन अस्पताल में भर्ती – Ajmer News

अजमेर में जमीनी विवाद में लाठी-सरियों से हमला: एक ही परिवार के छह लोगों को आई चोटें, जेएलएन अस्पताल में भर्ती – Ajmer News


अजमेर की गंज थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी-सरियों से हुई मारपीट में इस दौरान एक परिवार के छह लोग घायल हो गए, जिन्हें जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और

.

अस्पताल पहुंचे घायल किशन लाल रावत ने बताया- रामनगर दयानंद कॉलोनी में मकान है। जहां जमीनी विवाद को लेकर उनके परिवार से ही रंजिश चल रही है। तीन चार कारों से आए और लाठियों कुल्हाड़ी से हमला किया। ये लोग जमीन पर कब्जा करने की नीयत से घर पर मौजूद सभी लोगों से मारपीट की। इसके कारण उनके परिवार के सभी सदस्य घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि उनके घर पर उनके बेटे की कुछ दिनों बाद ही शादी है और शादी में के लिए 5 लाख की नगदी और गहने भी घर पर रखे थे। वह भी ले गए। मामले की सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को लेकर जेएलएन अस्पताल भिजवाया। एक अन्य घायल शीला ने बताया कि पहले भी ये लोग मारपीट कर चुके। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फिलहाल कोई शिकायत नहीं दी गई है।

जेएलएन अस्पताल में पहुंचे घायल।

अजमेर की ज्वैलरी शॉप में चोरी

अजमेर के गांधी भवन मुख्य मार्ग स्थित लिली ज्वेलर्स की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने पीछे छोटी खिड़की के रास्ते अंदर प्रवेश कर लाखों रुपए का माल पार कर लिया। जिसे लेकर पीड़ित ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच की जुटी है।

दुकान संचालक गौरव ने बताया कि वह आज सुबह जब दुकान ओपन करने पहुंचे और ताले खोलकर शूटर ऊपर किया तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। छत के रास्ते से अज्ञात बदमाशों ने इस वारदात को अंजाम दिया। वह दुकान के पीछे के रास्ते से खिड़की तोड़कर दुकान के अंदर प्रवेश करके जहां सोने की परत चढ़ी ज्वेलरी के साथ ही अन्य सामान चुरा लिया ।जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपए है।

इस दुकान से हुआ था सामान चोरी।

इस दुकान से हुआ था सामान चोरी।

………

पढें ये खबर भी….

लूट के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:सरेराह गले से सोने का जेवर सहित रुपए लेकर हुए हो गए थे फरार

अजमेर में लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों से पुलिस लूट का माल बरामद करने का प्रयास कर रही है। अजमेर के अग्रसेन स्कूल के पास दो दिन पहले 26 फरवरी को पदमपुरा गेगल निवासी जसराज गुर्जर से लूट की वारदात हुई थी। पूरी खबर पढें



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट