लुधियाना में विदेशी हैंडलर के इशारे पर फायरिंग:  एक लाख में करनी थी वारदात, ASI पर चलाई थी गोली, बाल-बाल बचे – Jagraon News

लुधियाना में विदेशी हैंडलर के इशारे पर फायरिंग: एक लाख में करनी थी वारदात, ASI पर चलाई थी गोली, बाल-बाल बचे – Jagraon News


पुलिस पर फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों से पूछताछ जारी है।

लुधियाना में आज यानी रविवार को पुलिस पर फायरिंग करने वाले 5 आरोपियों से बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्हें विदेश से नकोदर के एक दुकानदार को निशाना बनाने का टारगेट मिला था। इस वारदात के लिए उन्हें एक लाख रुपए मिलने थे।

.

आरोपियों से हैंड ग्रेनेड, पिस्तौल, मैगजीन, कारतूस और स्कॉर्पियो बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, गिरोह का सरगना अर्जन सिंह उर्फ ताज उर्फ चाटू है। अन्य आरोपियों में मनप्रीत सिंह, अमजद मसीह उर्फ बैनी, साजन और बलराज सिंह शामिल हैं। डीएसपी इंदरजीत सिंह ने बताया कि अर्जन सिंह उम्र में सबसे छोटा है, लेकिन अपराध की दुनिया में सक्रिय है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। एक मामला पुलिस पर गोली चलाने का है। पुलिस आरोपियों के मोबाइल की जांच कर रही है। इससे विदेशी हैंडलर और उसके गैंग के बारे में जानकारी मिलने की उम्मीद है। आरोपियों को आठ दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी सिधवां बेट क्षेत्र में भी कोई वारदात करने की योजना बना रहे थे।

मुठभेड़ से जुड़ी 3 तस्वीरें….

एसआई बलविंदर सिंह की पगड़ी में दिखा गोली का निशान।

मौके पर एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।

मौके पर एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है।

गैंगस्टर अजमद के पैर में लगी गोली।

गैंगस्टर अजमद के पैर में लगी गोली।

जगराओं के SSP डॉ. अंकुर गुप्ता ने जानकारी दी थी।

जगराओं के SSP डॉ. अंकुर गुप्ता ने जानकारी दी थी।

जवाबी फायरिंग में अजमद घायल पुलिस को उम्मीद है कि आरोपियों के कुछ साथी और भी है। जिन्होंने अर्जन को हैंड ग्रेनेड व अन्य हथियार उपलब्ध करवाए है। पुलिस अब आठ दिनों के रिमांड दौरान एक एक लिंक तलाश करेगी। बता दे कि सिधवां बेट के गांव जंडी में पुलिस ने शनिवार को 23 अगस्त को एक काले रंग की स्कॉर्पियो को रूकने का इशारा किया था।

लेकिन गाड़ी चला रहे आरोपी ने गाड़ी भगाने की कोशिश की तो पुलिसकर्मी ने फ्रंट शीशे पर जोर से डंडा मारा दिया, जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड टकरा गई। इसी दौरान आरोपी अमजद मसीह ने गाडी से उतर कर पुलिसकर्मी पर गोली चला दी। जोकि उसकी पगड़ी में जाकर लगी। इसी दौरान पुलिस ने आरोपी के पैर पर गोली मार घायल कर दिया था।

आरोपी अजमद मसीह ने गाड़ी से उतरकर पुलिस पर फायरिंग की। गोली पुलिसकर्मी बलविंदर सिंह की पगड़ी को छूकर निकल गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में अजमद घायल हो गया था।

काली रंग की स्कॉर्पियो में आए गैंगस्टर और बरामद पिस्तौल और कारतूस।

काली रंग की स्कॉर्पियो में आए गैंगस्टर और बरामद पिस्तौल और कारतूस।

हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ था पुलिस ने शनिवार को आरोपी अर्जुन से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया था। आरोपियों से पिस्तौल और कारतूस भी बरामद हुए था। थाना सिधवां बेट में मामला दर्ज कर लिया गया था। आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए अपनी गाड़ी के आगे की नंबर प्लेट उतार रखी थी।

जबकि पीछे वाले नंबर पर मिट्टी लगा रखी थी। ताकि पुलिस को चकमा देकर फरार होने पर पुलिस उन्हें ढूंढ ना सके। पुलिस के सूत्रों को मुताबिक पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हैंड ग्रेनेड और हथियार आए है। ​



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट