पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की है। सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से लिखा है, नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा। प्लेबैक सिंगिंग छोड़कर क्या करेंगे अरिजीत सिंह अचानक नहीं लिया सिंगिंग छोड़ने का फैसला अरिजीत सिंह ने कहा कि यह फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। उन्होंने लंबे समय से इस पर विचार किया और अब उन्हें लगता है कि यही सही समय है। वे अपने प्रशंसकों के प्यार और समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेंगे और भविष्य में नए अंदाज में उनसे जुड़ते रहेंगे। कई कारणों से विवादों में रहे हैं सिंगर सलमान खान से हुआ विवाद, सुल्तान फिल्म से हटाए गए साल 2014 के गिल्ड अवॉर्ड में सिंगर अरिजीत सिंह गाने तुम ही हो के लिए अवॉर्ड लेने पहुंचे। इस समय सलमान खान और रितेश देशमुख स्टेज पर मौजूद थे, जो लगातार सिंगर से मजाक कर रहे थे। मंच पर आकर अरिजीत ने कहा, ‘आप लोगों ने सुला दिया।’ इस पर सलमान ने कहा था, ‘इसमें हमारा कोई दोष नहीं है, ऐसे गाने (तुम ही हो) बजते रहेंगे तो ऑडियंस सोएगी ही।’ अरिजीत बिना जवाब दिए स्टेज से उतर गए, लेकिन उनके बाद इसी गाने ‘तुम ही हो’ के लिए बेस्ट लिरिक्स का अवॉर्ड लेने पहुंचे मिथून ने अरिजीत की बेइज्जती का जवाब दिया। उन्होंने कहा, ‘तुम ही हो गाने ने लोगों को सुलाया नहीं, जगाया है।’ इस पर सलमान ने फिर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया, ‘अरे आपके सिंगर सोते-सोते आए हैं।’ जवाब में मिथुन ने कहा, ‘अरिजीत ने बहुत सब्र से गाया है और ये सब्र म्यूजिक इंडस्ट्री की जरुरत है।’ पहले तो सलमान मिथून की पैंट पर चिपका हुआ एक कागज का टुकड़ा निकालते हैं और उनका भी मजाक बनाते हैं। इस पर मिथून ने जवाब दिया, ‘आप 6 घंटे बैठाकर रखते हो, इसलिए ये होता है।’ उनकी बात पर सलमान हंसते-हंसते रुक जाते हैं और फिर गुस्से में चिल्लाकर कहते हैं, ‘हो गया तुम्हारा अब निकलो।’ इस पर मिथून ने कहा था- ‘मैं नहीं डरा।’ दोनों के बीच अनबन देख हर कोई सीरियस हो गया था। अरिजीत सिंह ने सलमान खान की फिल्म सुल्तान के लिए गाना गाया था, लेकिन कुछ दिनों बाद ही फिल्म से उनका गाना हटा दिया गया। खबर मिलने के बाद अरिजीत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सलमान से माफी मांगी और विनती की कि उनका गाना फिल्म से न हटाया जाए। हालांकि माफी का कोई असर नहीं हुआ। अब हो चुकी है सलमान-अरिजीत की सुलह बिग बॉस 19 के वीकेंड का वार एपिसोड में कॉमेडियन रवि गुप्ता बतौर होस्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सलमान से कहा कि उन्हें यहां आने में डर लग रहा था क्योंकि उनकी शक्ल अरिजीत सिंह से काफी मिलती है। इस पर सलमान हंस पड़े और कहा, अरिजीत और मैं बहुत अच्छे दोस्त हैं, वो मिसअंडरस्टैंडिग थी और वो गलतफहमी मेरी साइड से हुई थी। गेरुआ सॉन्ग पर हुआ विवाद कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के दौरान अरिजीत सिंह ने फिल्म दिलवाले का गाना गेरुआ गाया था। उस समय पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौजूद थी। इसके कुछ दिनों बाद अरिजीत सिंह के कुछ कॉन्सर्ट कैंसिल कर दिए गए। भाजपा ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी गेरुआ रंग से डर गईं। इसके बाद अरिजीत ने विवाद पर कहा था, ‘एक रंग को लेकर इतना विवाद। गेरुआ रंग संन्यासियों का होता है। स्वामी जी (विवेकानंद) का है। अगर उन्होंने सफेद पहना होता तो क्या सफेद रंग पर भी विवाद होता?’ हालांकि बाद में पार्टी की तरफ से सफाई दी गई कि कॉन्सर्ट G-20 समित के चलते कैंसिल किए गए, गाने या उसके बोल के लिए नहीं। एक नजर अरिजीत सिंह के करियर पर 25 अप्रैल 1987 को अरिजीत सिंह का जन्म पश्चिम बंगाल के जीयागंज में हुआ था। उनकी मां शास्त्रीय गायिका और मौसी तबला वादक थीं। बचपन से ही उनकी रुचि गायिकी में थी। शास्त्रीय संगीत सीखने के बाद अरिजीत सिंह ने 18 साल की उम्र में साल 2005 में सिंगिंग रियलिटी शो फेम गुरुकुल में हिस्सा लिया था। वो ये शो नहीं जीत सके, हालांकि उनकी परफॉर्मेंस से इंप्रेस होकर संजय लीला भंसाली ने उन्हें फिल्म सांवरिया का गाना यूं शबनमी ऑफर किया था। अरिजीत ने ये गाना गाया, हालांकि कुछ बदलाव के चलते उस गाने से सिंगर रिप्लेस करवा दिया गया। आगे उन्होंने बतौर बैकग्राउंड सिंगर काम किया। गोलमाल 3, क्रूक, एक्शन रीप्ले जैसी फिल्मों में म्यूजिक कोलेबोरेशन के बाद अरिजीत सिंह ने मर्डर 2 के गाने फिर मोहब्बत करने चला है से बतौर प्लेबैक सिंगर डेब्यू किया। इस गाने की पॉपुलैरिटी के बाद उन्हें एजेंट विनोद का गाना राब्ता मिला। ये गाना भी हिट रहा और अरिजीत ने समय के साथ बेहतरीन गाने देते हुए स्टारडम हासिल किया। अरिजीत सिंह ने अपने म्यूजिकल करियर में 532 हिंदी, 144 बंगाली और 25 तेलुगु समेत कई भाषाओं में करीब 700 से ज्यादा गाने गाए हैं। वो 2 नेशनल अवॉर्ड, 8 फिल्मफेयर समेत कुल 122 अवॉर्ड जीत चुके हैं। अरिजीत सिंह को पहला नेशनल अवॉर्ड साल 2018 में पद्मावत के गाने बिनते दिल के लिए और दूसरा नेशनल अवॉर्ड 2022 में फिल्म ब्रह्मास्त्र के गाने केसरिया के लिए मिला है। साल 2015 में अरिजीत सिंह को पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है। अरिजीत सिंह के शुरुआती बेस्ट गाने फिर मोहब्बत, फिल्म- मर्डर 2 (2012) तुम ही हो, फिल्म- आशिकी 2 (2013) मेरी आशिकी, फिल्म- आशिकी (2012) राब्ता, फिल्म- एजेंट विनोद (2012) फिर ले आया दिल, फिल्म- बर्फी (2012) दिल्ली वाली गर्लफ्रेंड, कबीरा, इलाही, फिल्म- ये जवानी है दीवानी (2013) लाल इश्क, फिल्म- गोलियों की रासलीलाःरामलीला (2013) मैं रंग शरबतों का, फिल्म- फटा पोस्टर निकला हीरो (2014) मस्त मलंग, फिल्म- 2 स्टेट (2014) हमदर्द, फिल्म- एक विलेन (2014) सुकून मिला, फिल्म- मैरी कॉम (2014) सावन आया है, फिल्म- क्रिएचर 3D (2014) हमारी अधूरी कहानी, फिल्म- हमारी अधूरी कहानी (2015) अगर तुम साथ हो, फिल्म- तमाशा (2015) आयत- फिल्म- बाजीराव मस्तानी (2015) गेरुआ, जनम-जनम, फिल्म- दिलवाले (2015) सनम रे, फिल्म- सनम रे (2016) ये फितूर मेरा, फिल्म- फितूर (2016) चन्ना मेरेया, फिल्म- ऐ दिल है मुश्किल (2016) इश्क मुबारक, फिल्म- तुम बिन 2 (2016)
Source link
अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग: कहा- इसे खत्म कर रहा हूं, अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम, कई बार विवादों में रहे
- Share



