जालोर में लीगल एड काउंसल पद के लिए आवेदन शुरू: संविदा आधार पर असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल भर्ती, 17 नवंबर तक आवेदन – Jalore News



.

जालोर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने संविदा सेवा के तहत असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउंसल के 1 पद पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अधिवक्ता 17 नवंबर 2025 शाम 5 बजे तक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालोर के कार्यालय में कार्य दिवसों के दौरान जमा करवा सकेंगे।

अस्थायी आधार पर होगी नियुक्ति

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश हारून ने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार की जा रही है। प्राप्त आवेदनों में से योग्य अभ्यर्थियों का चयन राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवाएं) विनियम, 2010 के अनुसार गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा

अंतिम स्वीकृति राज्य प्राधिकरण देगा

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थी का अंतिम अनुमोदन राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा।

विज्ञप्ति व आवेदन पत्र ऑनलाइन उपलब्ध

भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञप्ति, गाइडलाइन एवं आवेदन पत्र का प्रारूप जिला न्यायालय, जालोर की अधिकृत वेबसाइट https://jalore.dcourts.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।



Source link