- Hindi News
- Career
- Applications For 500 Posts In MP Begin Today, Opportunity For 12th Pass Candidates, Salary More Than Rs 1 Lakh
3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने 500 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन में करेक्शन के लिए 22 अक्टूबर तक मौका दिया जाएगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 से किया जाएगा।

इन शहरों में होगा परीक्षा का आयोजन :
- भोपाल
- इंदौर
- उज्जैन
- रतलाम
- खंडवा
- जबलपुर
- नीमच
- रीवा
- सागर
- सतना
- सीधी
वैकेंसी डिटेल्स :
पद का नाम | पदों की संख्या |
सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर (सामान्य शाखा) | 90 |
सूबेदार अनुसचिवीय स्टेनोग्राफर (विशेष शाखा) | 10 |
एएसआई अनुसचिवीय (सामान्य शाखा) | 110 |
एएसआई अनुसचिवीय (मैदानी इकाई) | 220 |
एएसआई अनुसचिवीय (विशेष शाखा) | 55 |
एएसआई अनुसचिवीय (अपराध अनुसंधान विभाग) | 15 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
1. सूबेदार (अनुसचिवीय) स्टेनोग्राफर
- 12वीं पास।
- मान्यता प्राप्त परिषद/बोर्ड/पॉलिटेक्निक/आईटीआई से 100 शब्द प्रति मिनट की स्टेनोग्राफी परीक्षा पास।
- CPCT एग्जाम पास जिसमें हिन्दी टाइपिंग शामिल हो।
- DOEACC से डिप्लोमा स्तर की परीक्षा पास या
- आईटीआई से “COPA” (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट) का एक वर्षीय कोर्स
- या मान्यता प्राप्त संस्थान से आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम या
- UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर डिप्लोमा।
2. एएसआई (सहायक उप निरीक्षक – अनुसचिवीय)
- मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास।
- CPCT सर्टिफिकेट के साथ हिन्दी टाइपिंग पास होना चाहिए।
- MCA / BCA / कम्प्यूटर साइंस / आईटी की डिग्री
- या AICTE से मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक डिप्लोमा
- या DOEACC डिप्लोमा
- या आईटीआई से “COPA” एक वर्षीय कोर्स
- या आधुनिक कार्यालय प्रबंधन पाठ्यक्रम
- या UGC मान्यता प्राप्त संस्थान से कम्प्यूटर डिप्लोमा।
फीस :
- सामान्य/अनारक्षित : 500 रुपए
- एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस : 250 रुपए
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 18 साल
- अधिकतम : 33 साल
- रिजर्व कैटेगरी के उम्मीदवारों को अधिकतम उम्र में छूट दी जाएगी।
सैलरी :
- सूबेदार : 36,200 – 114800 रुपए प्रतिमाह
- एएसआई : 19,500-6200 रुपए प्रतिमाह
सिलेक्शन प्रोसेस :
- रिटन एग्जाम
- प्रैक्टिकल एग्जाम
एग्जाम पैटर्न :
रिटन एग्जाम :
- इसमें सामान्य ज्ञान, बौद्धिक क्षमता और गणित-विज्ञान से प्रश्न पूछे जाएंगे।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
प्रैक्टिकल एग्जाम :
- शॉर्टहैंड परीक्षा
- दोनों परीक्षा के लिए 100-100 अंक तय किए गए हैं।
ऐसे करें आवेदन :
- MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- हिंदी या अंग्रेजी माध्यम पर क्लिक करें।
- Online Form – Subedar (Stenographer) & Asst. Sub-Inspector Recruitment Test For Police H.Q., Home (Police) -2025 Start From 03/10/2025 Rulebook लिंक पर क्लिक करें।
- डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें और पासवर्ड बनाएं।
- मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस जमा करके फॉर्म सब्मिट करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें…
रेलवे में 2570 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी; 31 अक्टूबर से शुरू आवेदन, ग्रेजुएट्स से लेकर इंजीनियर करें अप्लाई

रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट, केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों पर आवेदन प्रक्रिया 31 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार रेलवे की ऑफिशियल वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें
UPSC इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, 474 वैकेंसी, महिलाओं के लिए नि:शुल्क

संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2026 के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें