हीट वेव अलर्ट को लेकर आमजन से सतर्कता की अपील:  कलेक्टर ने लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की सलाह दी – Khairthal-Tijara News

हीट वेव अलर्ट को लेकर आमजन से सतर्कता की अपील: कलेक्टर ने लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने की सलाह दी – Khairthal-Tijara News




खैरथल-तिजारा जिला कलेक्टर अतुल प्रकाश ने शुक्रवार को चिकित्सा एवं आयुर्वेद विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक ली। आगामी ग्रीष्म ऋतु और संभावित हीट वेव के मद्देनजर उन्होंने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की। कलेक्टर ने लोगों को अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचने और आवश्यक होने पर ही पूरी सुरक्षा के साथ बाहर जाने की सलाह दी। बैठक के दौरान, कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी अस्पतालों में लू-तापघात के मरीजों के लिए गाइडलाइन के अनुसार पर्याप्त बेड आरक्षित रखे जाएं। इसके साथ ही, कूलर, शुद्ध पेयजल और अन्य आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया। भीड़भाड़ और घुटन भरे स्थानों से दूर रहने आपातकालीन किट में जरूरी दवाइयों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि लू-तापघात का सबसे अधिक खतरा बच्चों, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं, बीमार व्यक्तियों और श्रमिकों को होता है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक धूप से बचकर ठंडे और छायादार स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है। लू-तापघात से बचाव के लिए आमजन को भीड़भाड़ और घुटन भरे स्थानों से दूर रहने की सलाह दी। तुरंत करें प्राथमिक उपचार लू से प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर लिटाएं, कपड़े ढीले करें और हवा दें। ठंडा पानी, ओआरएस, नींबू पानी, नारियल पानी या आम का पना पिलाएं। शरीर को ठंडा करने के लिए पानी या बर्फ का प्रयोग करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट