आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने पोषण ट्रैकर बंद रखने की चेतावनी दी:  धौलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा ज्ञापन – Dholpur News

आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने पोषण ट्रैकर बंद रखने की चेतावनी दी: धौलपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग को सौंपा ज्ञापन – Dholpur News




धौलपुर में आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ) ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक भूपेश गर्ग को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक केंद्र सरकार संगठन को बातचीत के लिए नहीं बुलाएगा, तब तक पोषण ट्रैकर का काम बंद रखा जाएगा। संघ की प्रतिनिधि उमा राजपूत ने बताया कि यह ज्ञापन प्रदेश सह प्रभारी महेंद्र सिंह गुर्जर के नेतृत्व में दिया गया। ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि पोषण ट्रैकर सहित कई समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है, और संगठन अपनी मांगों पर अडिग है। संघ के वरिष्ठ नेता राजेंद्र मोहन श्रीवास्तव, रामजीलाल गुर्जर और जिला अध्यक्ष सरिता बंसल ने भी इस निर्णय का समर्थन किया। उन्होंने दोहराया कि सरकार के साथ बातचीत होने तक पोषण ट्रैकर का कार्य निलंबित रहेगा। इस अवसर पर सरोज चंदेल, गायत्री श्रीवास्तव, सुनीता, सीमा कुमारी, सर्वेश शर्मा, सीमा शर्मा, लक्ष्मी, रेखा, शशि, मेनका, गोलवती, शिक्षा, सुरभि कमठान, माया, रजनी, यासमीन, सीता रजक, संध्या, शबाना, अमरीन सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। संगठन ने यह भी घोषणा की है कि सभी परियोजनाओं में ज्ञापन देकर अपनी मांगों को मजबूती से उठाया जाएगा। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद, उपनिदेशक भूपेश गर्ग ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं को उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और समाधान के लिए प्रयास किए जाएंगे।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट