फरीदकोट के सुंदर नगर में अकाली दल को बड़ा झटका लगा, जब दीदार सिंह अपने साथियों सहित पार्टी छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार रात सुंदर नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फरीदकोट से AAP विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने दीदार सिंह और उनके साथियों का स्वागत करते हुए उन्हें पार्टी में पूरा मान-सम्मान देने का भरोसा दिलाया। दीदार सिंह के साथ मोहम्मद फरीद खान, सुखदेव सिंह, सागर सिंह, रहीस खान, गुरमीत सिंह, अमनदीप सिंह और गुरप्रीत सिंह सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। इस मौके पर दीदार सिंह ने कहा कि वह पंजाब सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर लोक सेवा जारी रखने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं और आगे भी विधायक के नेतृत्व में जनता की सेवा करते रहेंगे। राज्य सरकार व्यापक विकास कार्य करवा रही है:विधायक इस अवसर पर विधायक गुरदित्त सिंह सेखों ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार गांवों और शहरों में व्यापक विकास कार्य करवा रही है, जिससे प्रभावित होकर लोग लगातार आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी कई परिवार अकाली दल और कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो चुके हैं।
Source link