कृषि विभाग की खाद-बीज दुकानों पर कार्रवाई:  रायगढ़ में 14 टन उर्वरक जब्त, 4 संचालकों को नोटिस जारी – Raigarh News

कृषि विभाग की खाद-बीज दुकानों पर कार्रवाई: रायगढ़ में 14 टन उर्वरक जब्त, 4 संचालकों को नोटिस जारी – Raigarh News




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में खरीफ सीजन से पहले कृषि विभाग खाद-बीज दुकानों की जांच कर रहा है, ताकि आगे किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो और उन्हें समय पर सामग्री मिल सके।गुरुवार को जांच टीम ने पुसौर और रायगढ़ ब्लॉक की दुकानों का निरीक्षण किया। गड़बड़ी मिलने पर 14 टन खाद जब्त की गई, साथ ही 4 संचालकों को नोटिस जारी किया गया। जानकारी के अनुसार, जिला निगरानी टीम ने पुसौर विकासखंड के उर्वरक विक्रय केंद्रों में छापामार कार्रवाई की। जांच के दौरान प्रधान ट्रेडर्स पुसौर से 5 टन सिंगल सुपर फॉस्फेट, अग्रवाल खाद भंडार पुसौर से 9.225 टन नीम लेपित यूरिया बिना पीओएस स्टॉक के मिला। कुल 14.225 टन उर्वरक जब्त किया गया। जब्त सामग्री कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। रायगढ़ ब्लॉक के शंकर ट्रेडिंग कंपनी, कोतरा और सेवा सहकारी समिति बायंग में अभिलेख अपूर्ण मिले, जिस पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। घरघोड़ा क्षेत्र के महामाया जनरल स्टोर और अग्रवाल खाद भंडार में पीओएस और भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया, जिस पर नोटिस दिया गया है। पहले 5 दुकानों को दे चुके नोटिस कृषि विभाग की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में मंगलवार और बुधवार को 16 दुकानों की जांच की गई। बुधवार तक 5 दुकानों में अनियमितताएं मिलने पर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान कई जगह स्टॉक का संधारण सही तरीके से नहीं मिला, जबकि कुछ दुकानों में मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं की गई थी। इन अनियमितताओं को गंभीर मानते हुए कार्रवाई की गई। लगातार की जाएगी जांच उप संचालक कृषि अनिल वर्मा ने सभी निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाए। साथ ही किसानों को उचित मूल्य पर पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी रखेगा। उन्होंने बताया कि जिले भर में अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार खाद-बीज विक्रय केंद्रों में पहुंचकर जांच कर रही हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट