एक्टर गोविंदा घर पर हुए बेहोश:  आधी रात को अस्पताल में कराए गए भर्ती

एक्टर गोविंदा घर पर हुए बेहोश: आधी रात को अस्पताल में कराए गए भर्ती


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को घर पर बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी उनके दोस्त और लीगल एडवाइजर ललित बिंदल ने दी।

न्यूज एजेंसी को ललित बिंदल ने बताया कि गोविंदा को आधी रात के करीब घर पर चक्कर आया और वे बेहोश हो गए। इसके बाद उन्हें जुहू स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल ले जाया गया। 61 साल के गोविंदा की तबीयत को लेकर डॉक्टर फिलहाल जांच कर रहे हैं।

ललित ने यह भी बताया कि शाम को वे बेहोश हो गए थे। उन्होंने मुझे फोन किया, तो मैं उन्हें तुरंत अस्पताल ले गया। फिलहाल वो डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

ललित ने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट करते हुए लिखा, “मेरे प्रिय और सम्मानित दोस्त गोविंदा जी को डिसओरिएंटेशन और बेहोशी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मैं उनके जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।”

(यह खबर अपडेट की जा रही है)



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट