Skip to content
हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express
  • Home
  • ताज़ातरीन
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • उड़ीसा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • आम मुद्दे
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • एग्रीकल्चर
  • विडियो
चीफ जस्टिस की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों पर एक्शन:  पंजाब के 100 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एफआईआर दर्ज – Punjab News

चीफ जस्टिस की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने वालों पर एक्शन: पंजाब के 100 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर एफआईआर दर्ज – Punjab News

09-10-202508-10-2025 by Hindi Khabar Express



पंजाब पुलिस ने सौ से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर केस दर्ज की है।

पंजाब में सोशल मीडिया पर भारत के चीफ जस्टिस की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाली पोस्टों के खिलाफ पंजाब पुलिस ने बड़ा एक्शन किया है। पूरे राज्य में सौ से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर केस दर्ज किए गए हैं। यह कार्रवाई राज्य के कई जिलों में की गई है।

.

इस वजह से पुलिस ने लिया एक्शन

पंजाब पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ऊंचे संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों पर हमले किए, जाति से जुड़ी अपमानजनक बातें लिखीं और भड़काऊ सामग्री शेयर की। उन्होंने कहा कि ऐसी पोस्टों और वीडियोज में नफरत फैलाने और समाज में झगड़ा करवाने वाली बातें थीं। इनसे शांति और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की गई और न्याय व्यवस्था की इज्जत को ठेस पहुंची। इसलिए, पुलिस ने इन मामलों में कानून के तहत एफआईआर दर्ज की है।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुई एफआईआर

प्रवक्ता ने कहा कि गंभीर अपराधों से संबंधित प्राप्त जानकारी के आधार पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धारा 3(1)(आर), 3(1)(एस) और 3(1)(यू) तथा भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 196, 352, 353(1), 353(2) और 61 के अंतर्गत विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज की गई हैं।



Source link

Categories पंजाब Tags Chandigarh, Chief Justice, Chief Justice of India Prestige Reputation Social Media Account FIR Filed Update, FIR, Punjab, Punjab Police, Reputation Defamation, Social Media Account
राहुल ने कोलंबिया की कॉफी शॉप का वीडियो शेयर किया: कहा- वहां कॉफी एक फसल नहीं उनकी पहचान है, भारत के वायनाड-कुर्ग में भी यही संभावना
जशपुर पुलिस ने 22 लाख की अवैध शराब जब्त की: नेशनल हाईवे पर पंजाब से बिहार जा रहा ट्रक पकड़ा – Jashpur News
© 2026 हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express • Built with GeneratePress