टोहाना में पाइपलाइन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार:  45 हजार रुपए बरामद, कैथल का रहने वाला, अब तक 3 पकड़े जा चुके – Tohana News

टोहाना में पाइपलाइन चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार: 45 हजार रुपए बरामद, कैथल का रहने वाला, अब तक 3 पकड़े जा चुके – Tohana News




फतेहाबाद जिले के टोहाना में पुलिस ने सरकारी संपत्ति की चोरी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पेयजल पाइपलाइन चोरी के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 3 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कैथल के अर्जुन नगर निवासी आशिन के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 45 हजार रुपए नकद बरामद किए हैं। लोहे की पाइप की थी चोरी थाना शहर प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि नवंबर 2023 में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी उपमंडल-2 के उपमंडल अभियंता (SDO) मनदीप कुमार ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि शहर में चल रहे पेयजल पाइपलाइन कार्य के दौरान टिब्बा बस्ती के पास से 100mm व्यास की लोहे की (D.I.) पाइपें चोरी हो गई थीं। इस शिकायत के आधार पर थाना शहर में मुकदमा नंबर 643/2023, धारा 379 आईपीसी (अब बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत) दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने मामले की गहनता से जांच करते हुए पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने अब इस मामले में तीसरे सह-आरोपी आशिन को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट