फरीदाबाद दिल्ली-आगरा नेशनल हाईवे नंबर 19 पर तेज स्पीड के चलते एक के बाद एक तीन गाड़ी आपस में टकरा गई। हांलाकि इसमें किसी को कोई गंभीर चोट नही आई है। हादसे के चलते हाईवें पर ट्रैफिक कुछ समय के लिए बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को रोड से हटाकर साइड में किया,जिसके बाद ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू हो सका। दिल्ली – मुथरा रोड़ पर हुआ हादसा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तीनों गाड़ियां दिल्ली से आगरा की तरफ जा रही थी। हाईवें पर सेक्टर 28 के मेट्रो स्टेशन के पास हाईवे पर चल रही एक बोलेरो गाड़ी ने ब्रेक लगा दी। जैसे ही बोलेरो ने ब्रेक लगाई उसके पीछे से आ रही ईको कार के ड्राइवर ने कंट्रोल करने की कोशिश की । लेकिन तेज स्पीड होने के कारण वह बोलेरो से टकरा गया।
इसी दौरा पीछे चल रही सफेद रंग की महेन्द्रा एसयूवी का ड्राइवर भी उसको कंट्रोल नही कर पाया और ईको से टकरा गया। जिसके बाद रोड़ पर जाम लग गया। इस हादसे में ईको कार का पिछला और अगला हिस्सा पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मंदिर से लौट रहा था परिवार ईको चला रहे ड्राइवर ने बताया कि वह पृथला के रहने वाले है और परिवार के साथ वजीराबाद में मंदिर से वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया है। उनका कहना है कि वह गाड़ी को रोककर खड़े हो गए थे, लेकिन पीछे से आ रही महेन्द्रा एसयूवी ने उनको पीछे से टक्कर मारी और उनकी गाड़ी आगे खड़ी बोलेरो से टकरा गई। ईको में उनके साथ परिवार के सदस्य थे। जिनमें से कई को हल्की चोट आई है। पुलिस ने जाम खुलवाया तीनों गाड़ियों के साथ टकराने पर हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जिसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मचारियों ने बताया कि हादसे में किसी को गंभीर चोट नही आई है। सभी लोग पुरी तरह से सुरक्षित है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ईको कार को हाईवे से हटाकर अलग खड़ा कर दिया। जिसके बाद ट्रैफिक सामान्य हो सका। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताता कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Source link
फरीदाबाद दिल्ली-आगरा हाइवे पर एक्सीडेंट: तीन गाड़ियां आपस में टकराई, तेज स्पीड में कंट्रोल खोया, पुलिस ने जाम खुलवाया – Faridabad News
- Share



