हादसा:  बर्थडे मनाने आए 5 दोस्त, ड्राइवर को छोड़ा, दुकान में घुसी कार, 1 की मौत – Raipur News

हादसा: बर्थडे मनाने आए 5 दोस्त, ड्राइवर को छोड़ा, दुकान में घुसी कार, 1 की मौत – Raipur News



राजधानी के शास्त्री चौक में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई, जबकि 1 युवक को गंभीर और 3 को सामान्य चोटें आई हैं। सभी का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी युवक सिमगा के रहने वाले हैं और बर्थडे पार्टी मनाने रायपुर आए थे, इस दौरान उनकी कार हादसे

.

पुलिस के अनुसार पांच युवक सिमगा से ड्राइवर लेकर रायपुर आए थे, लेकिन एक्सीडेंट से करीब पौन घंटे पहले उन्होंने ड्राइवर को रायपुर में ही उतार दिया था। इसके बाद पांचों ड्राइव पर निकल गए। वे घड़ी चौक की ओर जा रहे थे। इसी दौरान करीब 1.30 बजे उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सीधे जाकर लक्ष्मी मेडिकल में जा घुसी।

वहां से टकराकर कार बगल की छोटी दीवार से टकराकर वापस खड़ी हो गई। कार पीयूष साहू चला रहा था। उसके साथ ज्ञानेंद्र जैन, अतुल साहू, पुष्पेंद्र साहू और सोनू निषाद बैठे थे। सभी को गंभीर चोट आई, जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पुष्पेंद्र की मौत हो गई। वहीं इस मामले में मौदहापारा थाना प्रभारी मुकेश शर्मा ने बताया कि युवक नशे में थे या नहीं, रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

युवक नशे में थे या नहीं? पुलिस अब तक नहीं कर पाई पुष्टि राजधानी में पुलिसिया कार्रवाई जोरों पर चल रही है। हर जगह चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस कार्रवाई कर रही है। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों का ब्रीथ एनालाइजर मशीन में जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी इस हादसे में अब तक पुलिस यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि युवकों ने शराब पी थी या नहीं। पुलिस का कहना है कि डॉक्टरों की मुलायजा रिपोर्ट के आधार पर ही कुछ कहा जा सकेगा।

एफआईआर दर्ज

इस मामले में लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स के मालिक राजेश जादवानी ने मौदहापारा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 6 नवंबर की रात करीब 1.30 बजे उनके गार्ड दीपक सोनी ने फोन कर बताया कि जयस्तंभ चौक तरफ से घड़ी चौक की तरफ आ रही कार ने लक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स के शटर को ठोकर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया है।

इस दौरान वहां रखा फ्रिज, गमला, इलेक्ट्रानिक विज्ञापन बोर्ड भी टूट गया है। कार में बैठे 4-5 लोगों को चोट लगी है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट