Skip to content
हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express
  • Home
  • ताज़ातरीन
  • प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • झारखंड
    • उड़ीसा
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • पंजाब
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • देश
  • दुनिया
  • राजनीति
  • क्राइम
  • खेल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • आम मुद्दे
  • लाइफस्टाइल
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • एग्रीकल्चर
  • विडियो
फरीदकोट कौंसिल चुनाव में AAP ने खाता खोला:  वार्ड एक से प्रीतम कौर का निर्विरोध निर्वाचन तय; किसी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन – Faridkot News

फरीदकोट कौंसिल चुनाव में AAP ने खाता खोला: वार्ड एक से प्रीतम कौर का निर्विरोध निर्वाचन तय; किसी उम्मीदवार ने नहीं भरा नामांकन – Faridkot News

17-05-2026 by Hindi Khabar Express




फरीदकोट जिले में नगर कौंसिल चुनाव से पहले पहला उम्मीदवार निर्विरोध विजेता बन गया है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने जिले की कौंसिल में अपना खाता खोल लिया है। जैतो नगर के वार्ड नंबर 1 से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार प्रीतम कौर के मुकाबले किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन दाखिल नहीं किया। हालांकि निर्विरोध जीत की औपचारिक घोषणा 18 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद की जाएगी,लेकिन उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार मैदान में नहीं होने के कारण उनकी जीत तय मानी जा रही है। विधायक ने दी बधाई इस मामले में जैतो से आप विधायक अमोलक सिंह ने प्रीतम कौर को जैतो नगर काउंसिल के वार्ड नंबर 1 से निर्विरोध विजेता बनने पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह जीत आम लोगों के विश्वास, पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने भरोसा जताया कि आने वाले समय में भी जनता की सेवा और शहर के विकास के लिए पूरी ईमानदारी और मेहनत से काम किया जाएगा। फरीदकोट जिले में 345 उम्मीदवार मैदान में उतरे उल्लेखनीय है कि फरीदकोट जिले की तीन नगर काउंसिलों फरीदकोट,कोटकपूरा और जैतो के कुल 71 वार्डों के लिए चुनाव करवाए जा रहे हैं। इन चुनावों में कुल 345 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं। इनमें फरीदकोट नगर काउंसिल के 25 वार्डों के लिए 144 उम्मीदवार, जैतो नगर काउंसिल के 17 वार्डों के लिए 73 उम्मीदवार तथा कोटकपूरा नगर काउंसिल के 29 वार्डों के लिए 128 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार 18 मई को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 19 मई तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे। मतदान 26 मई को होगा और 29 मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।



Source link

Categories पंजाब Tags AAP Account Opened, AAP Faridkot, Faridkot Council Election, Nagar Council Election, Preetam Kaur Uncontested, Punjab Election, Uncontested Win, Ward 1 Faridkot
देवास में मिनी ट्रक पलटने से तीन मजदूरों की मौत: यू-टर्न पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, प्याज लदा वाहन मजदूरों पर गिरा; दो घायल – Dewas News
सिम्स को मिलीं नई अल्ट्रासाउंड, सीटीजी मशीनें: सीएमपीडीआई के सीएसआर मद से मिली सहायता; कलेक्टर बोले- बेहतर उपचार प्राथमिकता – Bilaspur (Chhattisgarh) News
© 2026 हिन्दी खबर एक्सप्रेस | Hindi Khabar Express • Built with GeneratePress