भीलवाड़ा की करेड़ा थाना पुलिस ने मोबाइल टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए इसके एक मेंबर को आसामसे गिरफ्तार किया है। यह था मामला करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल ने बताया कि 11 फरवरी 2025 में चितांबा में रहने वाले पारसमल गुर्जर ने एक रिपोर्ट दर्ज करवाई जिसमें उसने बताया कि उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया जिसने उसे बताया कि वो एयरटेल कंपनी से बोल रहा है और खेत में एयरटेल मोबाइल कंपनी का टावर लगाना है,इसकी चौकीदारी और नौकरी के 12 हजार और इस जमीन के 18 हजार रुपए किराया कुल मिलाकर 30 हजार महीना दिया जाएगा। कॉल डिटेल ओर डिजिटल ट्रेकिंग से आरोपी को पकड़ा इस प्रकार फोन करने वाले व्यक्ति ने मेरे साथ में 12 लाख 78 हजार की धोखाधड़ी की।इस रिपोर्ट पर पुलिस ने एक मामला दर्ज किया, पुलिस ने टेक्निकल डेटा,कॉल डिटेल,डिजिटल ट्रैकिंग के आधार पर फोन करने वाले व्यक्ति की लोकेशन आसाम के अलग-अलग जिलों में पाई।एक टीम का गठन कर उसे आसाम भेजा गया और इस क्षेत्र में साइबर हॉटस्पॉट होने और जंगल में खेतों में छुपकर ठगी करने की वारदातों को ध्यान में रखकर 2 दिन तक जंगल में खेतों में छुपकर तलाशी अभियान चलाया।इसके बाद पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को ठेंगाखत थाने के सहयोग से गिरफ्तार किया,फिलहाल पकड़े गए आरोपी से डिटेल इन्वेस्टिगेशन की जा रही है। ये थे टीम में शामिल आरोपी को पकड़ने वाली टीम में करेड़ा थाना प्रभारी पूरणमल, एएसआई रेवत सिंह, कांस्टेबल कृष्णा कुमार, कमलेश, राकेश और महेश शामिल रहे। इसको किया गिरफ्तार पुलिस ने टावर लगाने का झांसा देकर ठगी करने के आरोप में आसाम के डिब्रूगढ़ जिले के दीपू बोरगोहन (28 ) पिता मिलन बोरगोहन को गिरफ्तार किया।
Source link
मोबाइल टावर लगाने का झांसा देने वाला आसाम से गिरफ्तार: 12 लाख 78 हजार की ठगी के मामले में भीलवाड़ा पुलिस ने जंगल में डेरा डालकर आरोपी को पकड़ा – Bhilwara News
- Share



