पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या:  मधुबनी में डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई – Madhubani News

पति से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या: मधुबनी में डेढ़ साल पहले हुई थी शादी, आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई – Madhubani News




मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र के डुमरी गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने बुधवार रात घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक महिला की पहचान सुधा देवी के रूप में हुई है। उनकी शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी। महिला का मायका बेनीपट्टी थाना के बरहा गांव में बताया गया है। पति से विवाद के बाद उठाया कदम मृतक के रिश्तेदार गौरी चौपाल ने गुरुवार सुबह सदर अस्पताल मधुबनी में बताया कि सुधा देवी का अपने पति कृष्णा चौपाल से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद महिला ने आक्रोशित होकर कमरे का दरवाजा बंद कर पंखे से लटककर जान दे दी। रहिका थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधुबनी भेज दिया है। रहिका थानाध्यक्ष ने गुरुवार सुबह जानकारी दी कि इस संबंध में अभी तक पुलिस को कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। मृतक महिला के मायके वालों को घटना की सूचना दे दी गई है। आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। मृतक महिला का एक छोटा बच्चा भी है। उनके पति कृष्णा चौपाल पेशे से ड्राइवर हैं। गांव में इस घटना को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट