होली से पहले चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल:  24 दिन बाकी, एक भी स्पेशल ट्रेन घोषित नहीं, तत्काल टिकट को लेकर बढ़ेगी मारामारी – Chandigarh News

होली से पहले चंडीगढ़ से चलने वाली सभी ट्रेनें फुल: 24 दिन बाकी, एक भी स्पेशल ट्रेन घोषित नहीं, तत्काल टिकट को लेकर बढ़ेगी मारामारी – Chandigarh News




होली का त्योहार नजदीक आते ही चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाली ट्रेनों में जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। हालत यह है कि नियमित ट्रेनें पूरी तरह भर चुकी हैं और कई ट्रेनों में वेटिंग 150 के पार पहुंच गई है। बावजूद इसके, होली में अब सिर्फ 24 दिन बचे हैं और अंबाला मंडल की तरफ से चंडीगढ़ से चलने वाली एक भी होली स्पेशल ट्रेन की घोषणा अब तक नहीं की गई है। रेलवे ने पूरे देश में होली के मौके पर 1410 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है, जिनमें से 108 ट्रेनें उत्तर रेलवे जोन में प्रस्तावित हैं। लेकिन अंबाला मंडल के अंतर्गत आने वाले चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से अभी तक किसी भी स्पेशल ट्रेन की जानकारी जारी नहीं की गई है। इससे होली पर घर जाने वाले यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। चंडीगढ़ से बिहार और उत्तर प्रदेश जाने वाली अधिकांश ट्रेनें पहले ही फुल हो चुकी हैं। कई ट्रेनों में वेटिंग सूची भी बंद कर दी गई है, जिससे यात्रियों के पास अब तत्काल टिकट या स्पेशल ट्रेन का ही विकल्प बचा है। तत्काल टिकट को लेकर बढ़ेगी मारामारी यात्रियों का कहना है कि अगर जल्द स्पेशल ट्रेनों की घोषणा नहीं हुई, तो तत्काल टिकट को लेकर भारी मारामारी तय है। ऐसे हालात में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान दलालों की सक्रियता भी बढ़ जाती है, जहां अधिक पैसे लेकर टिकट देने की शिकायतें आम हो जाती हैं। रेलवे ने किए इंतजाम के दावे रेलवे की ओर से दावा किया गया है कि होली के दौरान स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा और यात्रियों की सुविधा को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे। हालांकि, यात्रियों का कहना है कि जब तक चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेनें नहीं चलाई जातीं, तब तक त्योहार पर घर पहुंचना आसान नहीं होगा। अब यात्रियों की निगाहें अंबाला मंडल और रेलवे बोर्ड पर टिकी हैं कि होली से पहले चंडीगढ़ से स्पेशल ट्रेनों की घोषणा कब की जाती है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट