इंटरनेशनल बॉक्सर नवीन बूरा करेंगे शादी:  दहेज नहीं लेने की शपथ लेंगे; फतेहाबाद की सिमरन के संग लेंगे सात फेरे, हिसार में लंच देंगे – Haryana News

इंटरनेशनल बॉक्सर नवीन बूरा करेंगे शादी: दहेज नहीं लेने की शपथ लेंगे; फतेहाबाद की सिमरन के संग लेंगे सात फेरे, हिसार में लंच देंगे – Haryana News




हरियाणा के इंटरनेशनल बॉक्स में देश का नाम रोशन करने वाले घिराय गांव के होनहार बेटे और अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नवीन बूरा 19 फरवरी 2026 को गोरखपुर निवासी सिमरन के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। खास बात यह है कि यह विवाह पूरी तरह दहेज-मुक्त संपन्न होगा, जिसके माध्यम से बूरा परिवार समाज को एक सशक्त और सकारात्मक संदेश देगा। नवीन बूरा के पिता जयबीर बूरा ने बताया कि उनके परिवार में शुरू से ही दहेज-रहित विवाह की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि विवाह एक सामाजिक बंधन है, न कि लेन-देन का माध्यम। देश के लिए पदक जीतने वाले बेटे को दहेज-मुक्त विवाह करते देखना उनके लिए गर्व का विषय है। उन्होंने समाज से भी दहेज जैसी कुरीति को समाप्त करने की अपील की। 18 फरवरी से शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम
विवाह समारोहों की शुरुआत 18 फरवरी 2026 को महिला संगीत से होगी, जो सायं 8:15 बजे परिवार के निवास स्थान पर आयोजित किया जाएगा।
19 फरवरी 2026 को प्रातः 9:15 बजे ब्लेसिंग रिसॉर्ट्स, कैमरि रोड, हिसार में लंच कार्यक्रम आयोजित होगा। इसी दिन सायं 6:15 बजे घुड़चढ़ी की रस्म अदा की जाएगी, जबकि 7:15 बजे बारात प्रस्थान करेगी। यहां देखिए शादी का कार्ड…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट