टी-20 वर्ल्डकप NZ vs AFG, अफगानिस्तान ने टॉस जीता:  बैटिंग चुनी; टीम ने पिछले वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड को हराया था, ओवरऑल चौथी बार भिड़ेंगे

टी-20 वर्ल्डकप NZ vs AFG, अफगानिस्तान ने टॉस जीता: बैटिंग चुनी; टीम ने पिछले वर्ल्डकप में न्यूजीलैंड को हराया था, ओवरऑल चौथी बार भिड़ेंगे


स्पोर्ट्स डेस्क3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

टी-20 वर्ल्ड का चौथा मैच न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला का फैसला किया। यह ग्रुप-डी का पहला मैच है।

न्यूजीलैंड ने वॉर्म अप मैच में USA को 7 रन से हराया। हालांकि, वर्ल्ड कप से पहले कीवी टीम को भारत के खिलाफ 4-1 से सीरीज हार झेलनी पड़ी। दूसरी तरफ अफगानिस्तान ने वेस्टइंडीज को प्रैक्टिस मैच में 23 रन से हराया था।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

न्यूजीलैंड: फिन एलन, टिम साइफर्ट, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चापमन, मिचेल सैंटनर (कप्तान), जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी।

अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दारविश रसूली, अजमतुल्लाह ओमरजई, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नईब, राशिद खान (कप्तान), फजलहक फारूकी, नूर अहमद और नवीन उल हक।

लाइव अपडेट्स

3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

स्मार्ट क्रिकेट खेलने पर फोकस रहेगा

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने कहा, टीम के पास एक मजबूत बॉलिंग यूनिट है और उन्हें उम्मीद है कि मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि टीम ने कई ICC टूर्नामेंट खेले हैं, इसलिए अनुभव का सही इस्तेमाल करते हुए स्मार्ट क्रिकेट खेलने पर फोकस रहेगा।

15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दोनों टीमों के बीच बराबरी का मुकाबला

टी-20 इंटरनेशनल में अब तक दोनों टीमों के बीच 3 मुकाबले खेले गए हैं। अफगानिस्तान को 1 मैच में जीत मिली है और न्यूजीलैंड ने भी 1 मैच जीता है। 1 मुकाबला रद्द रहा है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मुकाबला पिछले वर्ल्ड कप में खेला गया था। उस मैच को अफगानिस्तान ने 84 रन से अपने नाम किया था। अफगानिस्तान के 159 रन के जवाब में न्यूजीलैंड 75 रन पर ऑलआउट हो गया था।

18 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मिचेल ने पिछले 10 मैच में सबसे ज्यादा रन बनाए

न्यूजीलैंड टीम के लिए ग्लेन फिलिप्स बल्लेबाजी में अहम भूमिका निभाते हैं। वे टी-20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने अब तक 88 मैच में 2105 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 108 रन रहा है। उनके अलावा डेरिल मिचेल भी शानदार फॉर्म में हैं और पिछले 10 मैचों में उन्होंने सबसे ज्यादा 207 रन बनाए हैं। गेंदबाजी में ईश सोढी टीम की बड़ी ताकत हैं। उन्होंने 137 मैचों में 162 विकेट झटके हैं।

19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

जादरान-गुरबाज और नबी पर नजरें

अफगानिस्तान के ओपनर इब्राहिम जादरान ने पिछले 9 मैचों में टीम के लिए सबसे ज्यादा 366 रन बनाए हैं। गुरबाज ने 9 मैचों में 143.33 की स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए हैं। वहीं, ओवरऑल रिकॉर्ड में मोहम्मद नबी टीम के टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 148 मैच में 2400 से ज्यादा रन बनाए हैं। बॉलिंग में कप्तान राशिद खान टॉप पर हैं।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेपॉक में स्पिनर्स को फायदा

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम की पिच स्पिन फ्रेंडली है। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है पिच स्लो और ड्राय होती है, इससे स्पिनरों को मदद मिलती है। यहां 3 टी-20 मुकाबले खेले गए। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 1 मैच जीता, वहीं चेज करने वाली टीमों ने 2 मैच जीते। पहली पारी का औसत स्कोर 171 रन है।

22 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चेन्नई का मौसम साफ रहेगा

8 फरवरी को चेन्नई में मौसम गरम और अधिकतर साफ रहने की संभावना है। दिन का तापमान लगभग 31से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हवा में उमस रहेगी। शाम को तापमान लगभग 18 से 23 डिग्री तक गिर सकता है। बारिश की बिल्कुल संभावना नहीं है।

23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मैच कहां देखें?

इस मुकाबले का लाइव ब्रॉडकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। वहीं, जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, दैनिक भास्कर एप पर भी मैच से जुड़े लाइव अपडेट्स फॉलो कर सकते हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट