4 माह पहले रोपे गए हजारों पौधे सूखे – Sagar News

4 माह पहले रोपे गए हजारों पौधे सूखे – Sagar News



सागर| नगर निगम प्रशासन की लापरवाही का एक बड़ा नमूना नरयावली नाका मुक्तिधाम स्थित नमो उद्यान में देखने को मिला है। करीब चार माह पहले जिस उद्यान को बड़े उत्साह के साथ जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मिलकर तैयार किया था, आज वह वीरान हो चुका है। यहां पर 3 से 5 फीट के हजारों पौधे रोपे गए थे, आज उनमें से एक भी जीवित नहीं बचा है। चार महीने पहले लोकार्पण के दौरान नगर निगम के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों इसे शहर का नया ”ऑक्सीजन जोन” बताया था। लेकिन हकीकत यह है कि रोपण के बाद पौधों की सुध लेने वाला कोई नहीं था। परिसर में अब पौधों की सूखी टहनियां, टूटी जालियां, पेवर ब्लॉक्स और सूखी जमीन नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार पानी के लिए कराई बोरिंग चालू नहीं होने के कारण पौधों को एक या दो बार ही पानी दिया गया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट