पूर्व मध्य रेलवे के गयाजी जंक्शन पर चल रहे बड़े पुनर्विकास कार्य के कारण अगले डेढ़ महीने तक कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे प्रशासन ने गयाजी के प्लेटफॉर्म संख्या 2-3 पर 21 मार्च 2026 तक ब्लॉक लगाया है, जिसके चलते आधा दर्जन से अधिक ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाया जा रहा है। ये ट्रेन नालंदा के रास्ते जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि यह व्यवस्था 4 फरवरी से लागू हो चुकी है। इस दौरान यात्रियों को कुछ स्टेशनों पर अतिरिक्त ठहराव का सामना करना पड़ सकता है।
बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन राजगीर-वाराणसी बुद्धपूर्णिमा एक्सप्रेस (14223) और वापसी में गाड़ी संख्या (14224) को गयाजी के बजाय राजगीर-पटना-आरा-सासाराम-डीडीयू होते हुए चलाया जा रहा है। यह व्यवस्था 21 मार्च तक जारी रहेगी। गंगा दामोदर एक्सप्रेस का नया रूट पटना-धनबाद गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13330) और धनबाद-पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस (13329) को पटना-फतुहा-इसलामपुर-नटेसर-तिलैया-पैमार-बंधुआ होते हुए संचालित किया जाएगा। पूर्णिया-हटिया रूट में बदलाव 5 फरवरी से पूर्णिया कोर्ट-हटिया एक्सप्रेस (18625/18626) बख्तियारपुर लिंक केबिन-करनौती हाल्ट-राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ के माध्यम से चलाई जाएगी। यात्रियों के लिए सुझाव रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील करते हुए कहा है कि यात्रा से पहले ट्रेन के संशोधित समय-सारणी की जांच अवश्य करें। मार्ग परिवर्तन के कारण कुछ ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान समय में भी बदलाव हो सकता है।
Source link
राजगीर-वाराणसी बुद्ध पूर्णिमा एक्सप्रेस के रूट में बदलाव: नालंदा के रास्ते चल रही है गंगा दामोदर और पूर्णिया हटिया एक्सप्रेस; शेड्यूल जारी – Nalanda News
- Share



