ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के तत्वावधान में दाल, अनाज एवं अन्य खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों से जुड़ी अत्याधुनिक मशीनरी की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी ग्रेनेक्स इंडिया-2026 का आयोजन 6, 7 और 8 फरवरी 2026 को इंदौर में किया जा रहा है। यह तीन दिनी एक्ज
.
ऑल इंडिया दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 200 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग लेंगी। चीन, तुर्की, स्पेन, ताइवान, कोरिया, इंग्लैंड सहित कई देशों की प्रमुख कंपनियां अपने अत्याधुनिक उत्पादों और तकनीकों का लाइव डेमो प्रस्तुत करेंगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक सहित देश के अनेक राज्यों की कंपनियां भी इसमें शामिल होंगी।
प्रदर्शनी में दाल, चावल, आटा, मैदा, मसाले, बेसन, गेहूं, पोहा, मक्का, सोया, पास्ता, पीनट, चना, मिलेट्स, सीड्स और अन्य फूड प्रोसेसिंग क्षेत्रों में उपयोग होने वाली मशीनरी और टर्न-की प्लांट्स का प्रदर्शन किया जाएगा। इससे व्यापारियों और उद्योगपतियों को एक ही स्थान पर नई तकनीकों की संपूर्ण जानकारी मिल सकेगी।
इन क्षेत्रों की मशीनरी होगी आकर्षण का केंद्र
- 30 से अधिक दाल, चावल और मैदा मिलिंग/टर्न-की प्लांट।
- 15 से अधिक कलर सॉर्टेक्स कंपनियां।
- 20 क्लीनर, ग्रेडर, डी-स्टोनर और एलीवेटर निर्माता।
- 14 सीड प्रोसेसिंग कंपनियां।
- साइलो (Silos) निर्माण की 6 कंपनियां।
- पैकेजिंग समाधान की 9 कंपनियां।
- ड्रायर्स, गियर बॉक्स, इलेक्ट्रिक पैनल, एयर कंप्रेसर और सोलर सिस्टम निर्माता।
- सोल्वेंट एक्सट्रैक्शन, मैग्नेट, वाइब्रो, ट्रक लोडर मशीन निर्माता।
- स्पाइसेस, पीनट मिलिंग और प्री-इंजीनियर्ड बिल्डिंग (दाल मिल प्लांट) कंपनियां।
ग्रेनेक्स इंडिया 2026 की खास बात यह होगी कि लगभग सभी कंपनियां अपनी मशीनरी और तकनीक का प्रत्यक्ष लाइव प्रदर्शन करेंगी। इससे उद्योग से जुड़े लोगों को उत्पादन बढ़ाने, गुणवत्ता सुधारने और लागत घटाने के नए तरीके समझने का अवसर मिलेगा।
उद्योगपतियों और व्यापारियों से सहभागिता की अपील एसोसिएशन ने सभी दाल मिलर्स, अनाज व्यापारियों, फूड प्रोसेसिंग उद्योगों और निवेशकों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय एक्जीबिशन में भाग लेकर नई तकनीकों का अवलोकन करें और अपने उद्योग व व्यापार को नई ऊंचाइयों तक ले जाएं।



