अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने बेगवाही गांव निवासी 20 वर्षीय जय कुमार को अवैध हथियार और नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने जय कुमार के घर से 40.17 ग्राम स्मैक, एक देशी लोडेड कट्टा, चार जिंदा कारतूस और सात फायर किए हुए खोखे बरामद किए। इसके अतिरिक्त, 17 मोबाइल फोन, 4,500 रुपये नकद और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी जब्त किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाने ले गई पुलिस मौके पर मौजूद जय कुमार को तत्काल गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस उसे आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए थाने ले गई है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। बरामद मोबाइल फोन और नकदी की जांच से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी किसी बड़े नेटवर्क का हिस्सा है या नहीं। साथ ही, इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल फोन के इस्तेमाल की भी जांच की जा रही है। नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्ती बरतने का संकेत इस ऑपरेशन में रानीगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष राजू कुमार, अजयनंद पासवान, अभिषेक कुमार, कंदन कुमार, रब्बानी और सौम्या कुमारी शामिल थे। एसडीपीओ सुशील कुमार ने इस सफल कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार और अवैध हथियारों पर लगाम कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस ने क्षेत्र में नशा तस्करी और अवैध हथियारों के खिलाफ सख्ती बरतने का संकेत दिया है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे इलाके में अपराध पर अंकुश लगेगा।
Source link
अररिया में युवक के घर से स्मैक, कट्टा जब्त: 40 ग्राम स्मैक, लोडेड कट्टा और 17 मोबाइल फोन बरामद, गिरफ्तार – Araria News
- Share



