बेटे की शादी से पहले पिता की मौत:  नवादा में शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर – Nawada News

बेटे की शादी से पहले पिता की मौत: नवादा में शादी का कार्ड बांटकर लौटते समय ट्रक ने मारी टक्कर – Nawada News




नवादा में अकबरपुर प्रखंड के पैजुना गांव के पास एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विपिन प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। सड़क हादसे में बेटे की शादी से पहले पिता की मौत हो गई। यह घटना शादी के कार्ड बांटकर लौटते समय हुई। मृतक की पहचान रजौली थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी लगभग विपिन प्रसाद (50) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विपिन प्रसाद गोविंदपुर में अपने रिश्तेदारों को शादी का कार्ड देकर लौट रहे थे। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं विपिन प्रसाद के बड़े बेटे की शादी 22 फरवरी को तिलक और 24 फरवरी को बारात के साथ होनी थी। घर में शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही थीं। विपिन प्रसाद एक किसान होने के साथ-साथ समाज सेवी भी थे। पुलिस ने डंपर ट्रक को जब्त कर लिया परिवार में एक तरफ जहां बड़े बेटे की शादी की खुशी थी, वहीं मंजिला बेटा ने बिहार पुलिस का फिजिकल टेस्ट भी पास कर लिया था। दिन भर खुशी का माहौल रहा, लेकिन शाम होते ही पिता की मौत की खबर ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया। मृतक की पत्नी सुनीता देवी का बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे। पुलिस ने डंपर ट्रक को जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट