एलआईजी से नौलखा चौराहे तक प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण के लिए अहमदाबाद की एजेंसी ने पूर्व में मौजूद बीआरटीएस रैलिंग पर बैरिकेडिंग शुरू कर दी है। 7 फरवरी को प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक में इसका अलाइनमेंट फाइनल होगा और अधिकतम 10 दिन में काम तेजी से शुरू कर दिया जाएगा। यह एलिवेटेड कॉरिडोर करीब 350 करोड़ रुपए की लागत से लोक निर्माण विभाग के ब्रिज सेल द्वारा बनाया जा रहा है। ब्रिज सेल की कार्यपालन यंत्री गुरनीत कौर भाटिया ने बताया जब तक शुरुआती कार्य होगा तब तक नई जनरल अरेंजमेंट ड्राइंग (जीएडी) स्वीकृत करवा ली जाएगी। कॉरिडोर का टेंडर वर्ष 2021 में ही अलॉट हो चुका है, लेकिन पिछले पांच सालों से अलग-अलग कारणों से अटके इस प्रोजेक्ट में अब जाकर गति आई है। निरंजनपुर से राऊ तक बनाने का प्रस्ताव, योजना बनाना होगी कुछ जनप्रतिनिधियों ने इसे निरंजनपुर से लेकर राऊ तक बनाने का प्रस्ताव दिया है, जिसके लिए अलग से योजना बनाना होगी। भाटिया का कहना है कि निर्माण एजेंसी को टेंडर के बजट में ही काम पूरा करके देना होगा। उन्हें टर्मिनेट नहीं किया गया है। इस प्रोजेक्ट के लिए केंद्र से राशि स्वीकृत हुई है।
Source link
- Home
- मध्य प्रदेश
- एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बैरिकेडिंग शुरू – Indore News
एलआईजी से नौलखा तक एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बैरिकेडिंग शुरू – Indore News
- Share



