प्रतापगढ़ में 9 ग्राम एमडी जब्त:  एक आरोपी गिरफ्तार, कोटड़ी पुलिस की कार्रवाई – pratapgarh (Rajasthan) News

प्रतापगढ़ में 9 ग्राम एमडी जब्त: एक आरोपी गिरफ्तार, कोटड़ी पुलिस की कार्रवाई – pratapgarh (Rajasthan) News




प्रतापगढ़ जिले की कोटड़ी थाना पुलिस ने 9 ग्राम एमडी (मेथम्फेटामाइन) के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में कोटड़ी थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। थानाधिकारी रोहित कुमार ने बताया-वे अपनी टीम के साथ कोटड़ी, मांडवी और सेमलखेड़ी सहित विभिन्न इलाकों में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान, टीम ने सरकारी स्कूल परपटिया के पास श्मशान की ओर से एक व्यक्ति को पैदल आते देखा। पुलिस जाप्ते को देखकर वह व्यक्ति पीछे मुड़कर भागने लगा, जिस पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान मीरअफजल उर्फ इमरान (40) निवासी कोटड़ी के रूप में बताई। भागने का कारण पूछने पर मीरअफजल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 9 ग्राम अवैध एमडी बरामद हुई। पुलिस ने एमडी को जब्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट