रिलायंस ने खरीदी ऑस्कर जीतने वाली कंपनी की हिस्सेदारी:  सिखिया एंटरटेनमेंट के साथ 50.1% हिस्सेदारी के लिए ₹150 करोड़ में डील

रिलायंस ने खरीदी ऑस्कर जीतने वाली कंपनी की हिस्सेदारी: सिखिया एंटरटेनमेंट के साथ 50.1% हिस्सेदारी के लिए ₹150 करोड़ में डील


  • Hindi News
  • Business
  • Reliance Buys 50.1% Stake In Oscar Winner Sikhya Entertainment For ₹150 Cr

मुंबई17 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रिलायंस के जियो स्टूडियोज ने अवॉर्ड विनिंग प्रोडक्शन हाउस ‘सिखिया एंटरटेनमेंट’ में 50.1% हिस्सेदारी खरीद ली है। यह सौदा ₹150 करोड़ में हुआ है। इस पार्टनरशिप के जरिए रिलायंस का लक्ष्य ग्लोबल ऑडियंस के लिए फिल्में और वेब सीरीज तैयार करना है।

ऑस्कर और नेशनल अवॉर्ड जीत चुकी है कंपनी

सिखिया एंटरटेनमेंट को ‘पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस’ (बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट सब्जेक्ट) और ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ (बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म) के लिए ऑस्कर अवॉर्ड मिले चुके हैं।

सिखिया ने कई नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स भी जीते हैं। पिछले एक दशक में द लंचबॉक्स, मसान, पगलेट, कटहल और किल जैसी फिल्मों के जरिए अपनी एक अलग साख बनाई है।

'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब मिला था।

‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ को साल 2023 के ऑस्कर अवॉर्ड्स में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का खिताब मिला था।

‘धुरंधर’ और ‘स्त्री 2’ जैसी बड़ी हिट्स दे चुका जियो स्टूडियोज

जियो स्टूडियोज ने धुरंधर, लापता लेडीज और स्त्री जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं। रिलायंस का कहना है कि सिखिया के साथ आने से जियो की डिस्ट्रीब्यूशन पहुंच और सिखिया की कहानी कहने की कला मिलकर भारतीय कंटेंट को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाएंगे।

सिख्या के फाउंडर्स बोले- नए टैलेंट को बड़ा मंच मिलेगा

सिखिया एंटरटेनमेंट के फाउंडर्स गुनीत मोंगा कपूर और अचिन जैन ने कहा- हमने हमेशा माना है कि कहानियों में संस्कृतियों और भाषाओं को जोड़ने की ताकत होती है।

जियो स्टूडियोज के साथ साझेदारी हमें इन कहानियों को बड़े स्तर पर ले जाने और देश भर के नए टैलेंट को मौका देने में मदद करेगी।

(बाएं से दाएं) सिख्या एंटरटेनमेंट की गुनीत मोंगा और अचिन जैन के साथ जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे।

(बाएं से दाएं) सिख्या एंटरटेनमेंट की गुनीत मोंगा और अचिन जैन के साथ जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे।

जियो ने कहा- भारतीय कहानियों को ग्लोबल प्लेटफॉर्म मिलेगा

जियो स्टूडियोज की प्रेसिडेंट ज्योति देशपांडे ने कहा- सिखिया एंटरटेनमेंट ने लगातार ऐसी कहानियां दी हैं जो गहराई से भारतीय होने के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाती हैं। हम भारतीय कहानियों को दुनिया भर में पहुंचाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट