बोकारो से लापता महिला का शव 13 दिन बाद मिला:  अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, जले हुए थे शरीर के कुछ हिस्से, हत्या की आशंका – Bokaro News

बोकारो से लापता महिला का शव 13 दिन बाद मिला: अर्धनग्न अवस्था में मिला शव, जले हुए थे शरीर के कुछ हिस्से, हत्या की आशंका – Bokaro News




बोकारो के सेक्टर-2ए से 20 जनवरी 2026 को सुबह की सैर के दौरान लापता हुई 52 वर्षीय नमिता देवी का शव चंदनकियारी सीएचसी के पास एक सुनसान तालाब के किनारे बरामद किया गया। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान उनके पुत्र अमर गोप ने दांतों और हाथ में पहनी चूड़ियों के आधार पर की। नमिता देवी के लापता होने के बाद से ही परिजन उनकी तलाश में जुटे थे। परिजनों ने उसी दिन सिटी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी, लेकिन इतने दिनों बाद शव मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अर्धनग्न अवस्था में मिला शव शव मिलने की सूचना पर बोकारो एसपी हरविंदर सिंह, चंदनकियारी थाना सहित जिले के कई थानों के पुलिस अधिकारी और पुलिस बल इंदटांड़ तालाब के पास पहुंचे। मौके पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में था। शरीर के कुछ हिस्से जले हुए पाए गए हैं। प्रथम दृष्टया मामला बेहद गंभीर प्रतीत हो रहा है। शव की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने इलाके को घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि किसी तरह की अहम जानकारी मिल सके। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका एसपी हरविंदर सिंह ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गई हो सकती है। हालांकि उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, एफएसएल जांच और डॉग स्क्वायड टीम की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ हो पाएगी। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला को अगवा कर यहां तक कैसे लाया गया। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। एक युवक हिरासत में, परिजनों में आक्रोश पुलिस ने चंदनकियारी क्षेत्र के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। उससे लगातार पूछताछ की जा रही है, हालांकि पुलिस ने अभी उसकी पहचान उजागर नहीं की है। मृतका के पति सेल में कर्मचारी बताए जाते हैं, जबकि उनका मायका पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के पाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पोड़ासिड़ी में है। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। लोग दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट