गुजरात में बाल तस्करी रैकेट गैंग के 3 सदस्य पकड़ाए:  15 दिन का बच्चा 3.60 लाख रुपए में खरीदा, हैदराबाद में बेचने वाले थे – Gujarat News

गुजरात में बाल तस्करी रैकेट गैंग के 3 सदस्य पकड़ाए: 15 दिन का बच्चा 3.60 लाख रुपए में खरीदा, हैदराबाद में बेचने वाले थे – Gujarat News


अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और एटीएस ने संयुक्त ऑपरेशन कर एक अंतरराज्यीय बाल तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। अहमदाबाद एयरपोर्ट के पास एक कार से 15 दिन के बच्चे को बचाया गया। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है।

.

3.60 लाख रुपए में खरीदा था बच्चा पुलिस की जांच में पता चला है कि तीनों आरोपियों ने हिम्मतनगर में मुन्ना नामक आदमी से 3.60 लाख रुपए में बच्चा खरीदा था। बच्चे को अहमदाबाद लाकर हैदराबाद ले जाना था। बच्चे को हैदराबाद में नागराज नामक एजेंट को बेचा जाना था।

पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नवजात बच्चे को चाइल्ड हेल्थ ऑफिसर को सौंपा है। इस मामले में मुन्ना और नागराज फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह चाइल्ड ट्रैफिकिंग रैकेट हैदराबाद तक फैला था।

रोशन अग्रवाल (हैदराबाद)। सुमित यादव (उत्तरप्रदेश)। वंदना पांचाल (अहमदाबाद)।

हिम्मतनगर के मुन्ना से बच्चा खरीदा अहमदाबाद क्राइम ब्रांच और गुजराती एटीएस को संयुक्त जानकारी मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने अहमदाबाद एयरपोर्ट के कोटरपुर के पास हिम्मतनगर से आ रही कार की जांच की, जिसमें से 15 दिन का बच्चा मिला। पुलिस ने कार में बैठे हैदराबाद के रोशन अग्रवाल, यूपी के सुमित यादव और अहमदाबाद की वंदना पांचाल को गिरफ्तार किया है।

6 माह पहले बच्ची का अपहर्ता गिरोह पकड़ाया था अहमदाबाद रूरल पुलिस ने 6 महीने पहले भी बच्चों की तस्करी के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया था। इस मामले में 7 महीने की बच्ची किडनैप होने के बाद पुलिस की कार्रवाई में महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से महिला समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। यह गिरोह धोलका से बच्चों को किडनैप करके महाराष्ट्र में बेच देता था।

6 महीने पहले भी एक रैकेट को पकड़कर उनके पास से 6 महीने की बच्ची छुड़ाई गई थी।

6 महीने पहले भी एक रैकेट को पकड़कर उनके पास से 6 महीने की बच्ची छुड़ाई गई थी।

नवजात बच्चे के साथ क्या करने वाले थे, जांच जारी बच्चों को तब बेचा जाता है जब कोई महिला शादी से पहले प्रेग्नेंट हो जाती है या एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में दिक्कतें आती हैं। खरीदार बिना बच्चे वाले दंपती होते हैं। हालांकि, इस मामले में इस बात की जांच चल रही है कि बच्चे के साथ क्या किया जाना था। यूनुस की गिरफ्तारी के बाद ही बच्चे के माता-पिता तक पहुंचा जा सकेगा।

दो आरोपी पहले भी हैदराबाद में पकड़े जा चुके हैं एसीपी भरत पटेल ने बताया कि नवजात बच्चे सिर्फ साबरकांठा और बनासकांठा क्षेत्र से ही मिले हैं। मुन्ना उर्फ ​​यूनुस ने बच्चे को 60 हजार रुपए में खरीदा था। आरोपी बच्चे को हैदराबाद में बेचने वाले थे। इस मामले में 3 टीमें काम कर रही हैं। इससे पहले भी हैदराबाद में वंदना और रोशन बच्चों की तस्करी मामले में अरेस्ट हो चुके हैं। उस दौरान इनके पास से 3 बच्चे मिले थे, जिनमें से 1 बच्चा अहमदाबाद का था।

————————

गुजरात से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

कॉलेज में छात्रा ने क्लास में सुसाइड किया:बेंच पर चढ़कर पंखे से स्कार्फ बांधा, फिर फोन चेक कर फांसी लगाई

गुजरात के गांधीनगर में गुरुवार सुबह छात्रा (19) का शव एक कॉलेज के क्लासरूम में फांसी के फंदे पर लटका मिला। पुलिस के मुताबिक छात्रा इसी कॉलेज में पढ़ती थी और कॉलेज हॉस्टल में ही रहती थी। बुधवार देर शाम तक जब छात्रा हॉस्टल नहीं पहुंची तो कॉलेज प्रशासन ने उसकी तलाश शुरू की थी। पूरी खबर पढ़ें…

गुजरात-सांसद शक्ति सिंह के भतीजे ने पत्नी को गोली मारी:एंबुलेंस टीम की मौजूदगी में खुद को भी गोली मारी

गुजरात से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल के भतीजे यशराज सिंह गोहिल ने पत्नी की गले में गोली लगने से हुई मौत के बाद आत्महत्या कर ली। यशराज की शादी दो महीने पहले ही हुई थी। पुलिस के मुताबिक यशराज ने बुधवार रात 11:45 बजे 108 पर कॉल करके एंबुलेंस को बुलाया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट