सनी देओल ने कुल्लू में देखा ‘बॉर्डर 2’ का प्रीमियर:  फैंस के साथ खिंचवाई फोटो, शोभला मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के साथ बैठे – Patlikuhal News

सनी देओल ने कुल्लू में देखा ‘बॉर्डर 2’ का प्रीमियर: फैंस के साथ खिंचवाई फोटो, शोभला मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के साथ बैठे – Patlikuhal News




बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल इन दिनों कुल्लू-मनाली की वादियों में है। बीती शाम को उन्होंने कुल्लू के शोभला मल्टीप्लेक्स पहुंचकर अपनी नई फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का प्रीमियर देखा। इस दौरान उनकें फेन्स ने सन्नी देओल के साथ फोटो खिंचाई और काफी देर तक उनसे बात की। मल्टीप्लेक्स में सनी देओल ने आम लोगों के साथ बैठकर अपनी फिल्म का लुत्फ उठाया। अभिनेता को अपने बीच पाकर वहां मौजूद प्रशंसकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मल्टीप्लेक्स पहुंचते ही सनी देओल का जोरदार स्वागत किया गया। उनका अंदाज हमेशा की तरह सादगी भरा और मिलनसार नजर आया। सनी देओल ने खुद प्रशंसक का मोबाइल लेकर खींची सेल्फी इस दौरान एक खास पल तब देखने को मिला, जब एक प्रशंसक सेल्फी लेने में असमर्थ था। सनी देओल ने मुस्कुराते हुए खुद फेन्स का मोबाइल हाथ में लिया और सेल्फी क्लिक की। थियेटर में बच्चों से की बात थिएटर में प्रवेश करने से पहले सनी देओल ने छोटे बच्चों से भी मुलाकात की। बच्चों के साथ उनकी आत्मीय बातचीत ने माहौल को और भी खास बना दिया। मल्टीप्लेक्स में दर्शकों में फिल्म को लेकर शुरुआती उत्साह साफ नजर आया, जो ‘बॉर्डर 2’ के प्रति दीवानगी का संकेत देता है। बता दें कि सनी देओल तीन दिन से कुल्लू मनाली की वादियों में है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट