हरियाणा सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में फिर फेरबदल कर दिया है। सरकार ने दो सीनियर आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए हैं। IAS राजा शेखर Vundru को मौजूदा ज़िम्मेदारियों के साथ खाद्य आपूर्ति डिपार्टमेंट का एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (ACS) लगाया गया हैं। वहीं IAS डी सुरेश को मत्स्य पालन विभाग का प्रिंसिपल सेक्रेटरी लगाया गया है। हाल ही में सरकार की ओर से टॉप ब्यूरोक्रेसी के अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी, इस लिस्ट में 1990 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ सुमिता मिश्रा और सुधीर राजपाल के नाम थे। सरकार ने इसके अलावा 20 एचसीएस अधिकारियों को सुपर टाइम स्कूल दिया है। यहां देखिए ट्रांसफर ऑर्डर… इन अफसरों को मिला सुपर टाइम स्केल हरियाणा सरकार ने हरियाणा सिविल सर्विस (एग्जीक्यूटिव ब्रांच) के 20 अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल (ACPL-18) देने के आदेश जारी किए हैं। यह पे स्केल का फायदा 1 जनवरी, 2026 से लागू होगा। इस संबंध में मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने निर्देश जारी किए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, जिन HCS अधिकारियों को यह फायदा दिया गया है, उनमें सुश्री मनीषा शर्मा, कमल प्रीत कौर, अमित कुमार-I, प्रदीप कुमार-II, डॉ. सुशील कुमार, अनु, निशु, नम्रता सिंघल, विराट, विवेक चौधरी, दलबीर सिंह, अश्विनी मलिक, नरेंद्र पाल मलिक, शालिनी चेतल, पूजा चावरिया, सतीश कुमार, त्रिलोक चंद, विवेक कालिया, अजय चोपड़ा, मनोज खत्री और गौरव कुमार शामिल हैं।
Source link
हरियाणा में फिर ब्यूरोक्रेट्स के ट्रांसफर: 2 आईएएस की जिम्मेदारी बदली; सरकार ने 20 HCS अधिकारियों को सुपर टाइम स्केल दिया – Haryana News
- Share



