आतंकी ने बनाई थी दिल्ली-यूपी के 7 लोगों की हिट-लिस्ट:  लोगों को मारने के लिए हथियार भी खरीदे, इनपर इस्लाम-पैगंबर के खिलाफ बयानबाजी के आरोप – Gujarat News

आतंकी ने बनाई थी दिल्ली-यूपी के 7 लोगों की हिट-लिस्ट: लोगों को मारने के लिए हथियार भी खरीदे, इनपर इस्लाम-पैगंबर के खिलाफ बयानबाजी के आरोप – Gujarat News


गुजरात एटीएस की हिरासत में आरोपी फैजान।

गुजरात एटीएस ने 25 जनवरी 2026 को नवसारी के चारपुल इलाके से एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान फैजान शेख के रूप में हुई, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर का रहने वाला है।

.

फैजान शेख ने इस्लाम और पैगंबर के खिलाफ बयान देने वाले लोगों की सूची बनाकर उन्हें जान से मारने की योजना बनाई थी।

फैजान ने सात लोगों की सूची तैयार की थी, जो एटीएस को मिल चुकी है।

फैजान ने सात लोगों की सूची तैयार की थी, जो एटीएस को मिल चुकी है।

आरोपी ने दिल्ली-यूपी के लोगों की लिस्ट तैयार की थी एटीएस की जांच में पता चला है कि फैजान शेख प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों जैश-ए-मोहम्मद और अल-कायदा की कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था। फैजान से पूछताछ में पता चला कि वह पैगंबर के खिलाफ बयान देने वालों का डेटा इकट्ठा कर रहा था।

उसने मूल रूप से दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लोगों की एक लिस्ट तैयार की थी। हत्या के लिए उसने कपड़े सिलकर कमाए पैसों से रिवॉल्वर भी खरीदी थी। हालांकि, आरोपी ने अभी तक किसी पर हमला नहीं किया है।

फैजान ने इन सात नामों की लिस्ट बनाई थी

  • अभिषेक ठाकुर
  • दक्ष चौधरी
  • गौरव राजपूत
  • डॉ. प्रकाश
  • युधि राणा
  • अक्कू पंडित
  • विक्रांत
नवसारी में दर्जी का का काम करता था आरोपी फैजान।

नवसारी में दर्जी का का काम करता था आरोपी फैजान।

उर्दू और अरबी में लिखे 29 पन्ने भी बरामद फैजान जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर-ए-तैबा जैसे आतंकवादी संगठनों के सदस्यों के संपर्क में था और उसने कबूल किया था कि वह उनके इशारे पर कोई भी घटना अंजाम देने के लिए तैयार था।

हालांकि, एटीएस ने उसकी इस मंशा को अंजाम देने से पहले ही उसे पकड़ लिया। उसके पास से उर्दू और अरबी भाषा में लिखे 29 पन्ने भी बरामद हुए, जिनकी जांच की जा रही है।

कुछ वर्षों से नवसारी में दर्जी का काम कर रहा था आरोपी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले का रहने वाला है। पिछले कुछ वर्षों से गुजरात के नवसारी में दर्जी का काम करके अपना जीवन यापन कर रहा था। यहां बड़े पैमाने पर ऑर्डर पर काम होता है और उत्तर प्रदेश के कारीगर काम करते हैं। ————————

गुजरात से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें…

गुजरात ATS का दावा- 4 अलकायदा आतंकी गिरफ्तार:इनके सोशल मीडिया अकाउंट्स पर देश विरोधी और भड़काऊ पोस्ट, सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर थे

गुजरात एटीएस ने बुधवार को बताया कि उसने अल-कायदा से जुड़े 4 आतंकियों को गिरफ्तार किया है। दो आतंकी गुजरात, एक दिल्ली और एक नोएडा से पकड़ा गया है। ये चारों नकली नोटों के रैकेट और आतंकी संगठन से लोगों को जोड़ने का काम कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट