राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2024 की मेन परीक्षा परिणाम में असफल रहे अभ्यर्थियों (हॉरिजोंटल श्रेणी- विभागीय कर्मचारी, भूतपूर्व सैनिक, उत्कृष्ट खिलाड़ी व दिव्यांग वर्ग के अतिरिक्त) को नियमानुसार मार्क्स की पुनर्गणना कराने का अवसर दिया गया है। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि इस परीक्षा के तहत 8 अक्टूबर 2025 को जारी मुख्य परीक्षा परिणाम में असफल उम्मीदवारों (उक्त श्रेणियों को छोड़कर) के लिए यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उम्मीदवार 29 जनवरी से 6 फरवरी 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंकों की पुनर्गणना के लिए आयोग की वेबसाइट पर परीक्षा डैशबोर्ड में उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न के लिए 25 रुपये की दर से फीस लगेगी, जिसका भुगतान भी ऑनलाइन ही किया जाएगा। ऑफलाइन आवेदन या शुल्क स्वीकार नहीं किए जाएंगे। नियमों के अनुसार, केवल अंकों की पुनर्गणना ही की जाएगी, उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन नहीं होगा। 1096 पदों के लिए वैकेंसी ……… पढें ये खबर भी… ‘SI भर्ती-2025’ एग्जाम इस बार दो दिन होने की सम्भावना:पेपरलीक से बचने के लिए बड़े बदलाव; जानिए-पिछले-इस एग्जाम क्या अंतर? पेपर लीक व डमी कैंडिडेट्स के कारण रद्द हुई पिछली एसआई भर्ती-2021 की गलतियों से सबक लेते हुए आयोग ने इस बार विशेष तैयारियां की है। इस बार होने वाले एग्जाम में कई बडे़ बदलाव देखने को मिलेंगे, जो पिछली भर्ती में इस्तेमाल नहीं हुए थे लेकिन बाद में लागू किए। बता दें कि आयोग ने इस परीक्षा की डेट 5 अप्रैल प्रस्तावित कर रखी है। पूरी खबर पढें
Source link
RAS-2024 मार्क्स री-टोटलिंग के लिए आवेदन शुरू: असफल उम्मीदवार आज से कर सकते हैं अप्लाई,6 फरवरी लास्ट डेट; हर प्रश्न पर 25 रुपए फीस लगेगी – Ajmer News
- Share



