आरा शहर जापानी PSS से पांच घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आज सुबह 11 बजे से शाम 4 तक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी । इस मामले में सहायक विद्युत अभियंता ने बताया कि जापानी PSS में अधिष्ठापित विद्युत उपकरणों को मेंटेनेंस करने और तार में सट रहे पेड़ के डालो को छांटने काम किया जाएगा। मुहल्लेवासियों से अपील की गई है कि पहले से अपने अपने घरों के जरूरी काम को निपटा लें और पानी की व्यवस्था कर ले। उपभोगताओं को होने वाली असुविधा के लिए खेद है। साथ ही इस क्षेत्र के सभी पोल व जर्जर तार की भी मरम्मती की जाएगी, ताकि बिजली उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई भी समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए सभी बिजली उपभोक्ताओं से सूचना देकर अपील की गई है बिजली से जुड़ा काम को समय से पहले निपटा ले । क्योंकि शहर के इन इलाकों में बिजली नही रहेगी । सहायक अभियंता ने कहा कि काम खत्म होने के साथ जल्द से जल्द विद्युत आपूर्ति बहाल करने की कोशिश की जाएगी । इन मुहल्लों की बाधित रहेगी बिजली– आरा शहरी फीडर सं.-3 के संकट मोचन नगर,चंदवा मोड़, मौलाबाग, न्यू पुलिस लाइन आदि आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरा शहरी फीडर सं.-4 के हरी जी के हाता, जज कोठी मोड़, के. जी. रोड, क्लब रोड, बी.डी.ओ. ब्लाक और बजाज शो रूम के आस पास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरा शहरी फीडर सं.-5 के पकड़ी चौक, गैस एजेंसी, ट्रैफीक पुलिस, डॉ0 ओपी राजेंद्र, मौलाबाग आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आरा शहरी फीडर सं.-6 महाराणा प्रताप नगर, कतीरा, तिलक नगर, गांधी नगर, जैन कॉलेज पूर्वी एवं पश्चिमी क्षेत्र, महाराजा हाता, जैन कॉलेज स्टेशन आई. बी. आदि आसपास के क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
Source link
भोजपुर में आज 5 घंटे बाधित रहेगी बिजली: मेंटेनेंस का होगा काम, सुबह 11 से शाम के पांच बजे तक आपूत्ति बाधित – Bhojpur News
- Share



