महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट:  पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; अजित पवार के प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ

महिला कैप्टन के आखिरी शब्द थे- ओह शिट… ओह शिट: पायलट ने मेडे कॉल नहीं किया; अजित पवार के प्लेन क्रैश से ठीक पहले क्या हुआ


  • Hindi News
  • National
  • Ajit Pawar Plane Crash Eyewitness; Baramati Airport Landing | Pilot Recording

मुंबई5 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

हादसे के समय पायलट कैप्टन सुमित कपूर के साथ कैप्टन सांभवी पाठक प्लेन की कमान संभाल रही थीं।

महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन हो गया। बारामती में हुए हादसे में उनके साथ मौजूद पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर एचसी विदिप जाधव, पायलट कैप्टन सुमित कपूर, कैप्टन सांभवी पाठक और फ्लाइट अटेंडेंट पिंकी माली की भी जान चली गई।

क्रैश से पहले प्लेन के मेन पायलट सुमित कपूर ने मेडे कॉल नहीं किया था, लेकिन उनके साथ मौजूद कैप्टन सांभवी पाठक के आखिरी शब्द थे- ओह शिट…ओह शिट। यह जानकारी बारामती के एक फ्लाइंग स्कूल के एक सोर्स ने भास्कर को दी। नीचे सिलसिलेवार तरीके से जानिए प्लेन क्रैश से ठीक पहले की पूरी कहानी…

यह तस्वीर AI जनरेटेड है। इसके जरिए दिखाया गया है कि प्लेन में फर्स्ट ऑफिसर (FO) यानी को-पायलट कैप्टन सांभवी दाईं सीट पर बैठकर कैप्टन सुमित को असिस्ट कर रही थीं।

यह तस्वीर AI जनरेटेड है। इसके जरिए दिखाया गया है कि प्लेन में फर्स्ट ऑफिसर (FO) यानी को-पायलट कैप्टन सांभवी दाईं सीट पर बैठकर कैप्टन सुमित को असिस्ट कर रही थीं।

  • लैंडिंग की पहली कोशिश फेल हुई थी: सुबह कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी। पायलटों ने बारामती एयरपोर्ट के रनवे-11 पर लैंडिंग की कोशिश की। हालांकि उन्हें रनवे नहीं दिखा। दोनों पायलट ने प्लेन दोबारा ऊपर ले लिया।
  • पायलट ने लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया: दूसरी बार विमान ने फिर से रनवे की ओर आना शुरू किया। पायलट ने बताया कि अब रनवे दिख रहा है। इसके बाद विमान को लैंडिंग की अनुमति दे दी गई, लेकिन अहम बात यह रही कि पायलट ने इस अनुमति की रीडबैक नहीं दी, यानी लैंडिंग क्लीयरेंस को दोहराकर कन्फर्म नहीं किया।
  • दूसरी बार रनवे छूने से पहले ही प्लेन पलटाः करीब 8:43 बजे विमान का संपर्क टूट गया। विमान ने अपनी लोकेशन और स्पीड बताने वाले सिग्नल भेजना बंद कर दिया। जमीन छूने से पहले ही प्लेन पलटकर और रनवे से 100 मीटर पहले ही जमीन से टकरा गया।
  • जमीन पर गिरते ही प्लेन में 4-5 बार धमाके हुए: आई विटनेस के मुताबिक, रनवे पर टकराने के बाद प्लेन में धमाका हुआ और भीषण आग लग गई। इसके बाद 4-5 और धमाके हुए।
  • आग के कारण लोग मदद नहीं कर पाए: एयरपोर्ट से आग और धुएं का गुबार देख स्थानीय लोग क्रैश साइट की तरफ दौड़े। ग्रामीणों ने प्लेन में सवार लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी भयानक थी कि मदद नहीं कर सके।
एक CCTV कैमरे में प्लेन क्रैश के बाद धमाके के साथ आग की लपटें और धुआं उठता दिखा।

एक CCTV कैमरे में प्लेन क्रैश के बाद धमाके के साथ आग की लपटें और धुआं उठता दिखा।

  • प्रत्यक्षदर्शी बोले- पहले ही लग रहा था हादसा होगा: बारामती एयरपोर्ट के पास गांव के कई लोगों ने हादसे से पहले प्लेन को देखा। एक आई विटनेस ने बताया- प्लेन रनवे के पास पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले ही क्रैश हो गया। जब प्लेन नीचे उतर रहा था, तभी लग रहा था कि हादसा होगा और ऐसा ही हुआ।
प्लेन से उठ रही आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं जा सका।

प्लेन से उठ रही आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कोई भी मदद के लिए आगे नहीं जा सका।

  • प्लेन के टुकड़े घर तक आकर गिरे: एक अन्य ग्रामीण ने बताया- प्लेन पहले गांव के ऊपर से गुजरा। फिर गांव के नीचे आता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद रनवे पर जाकर पलटा और जमीन से टकरा गया। धमाके के बाद प्लेन के टुकड़े उड़कर हमारे घर तक आ गिरे।
क्रैश साइट पर सिर्फ प्लेन का पिछला हिस्सा और इंजन मिला। बाकी सब जलकर राख हो गया।

क्रैश साइट पर सिर्फ प्लेन का पिछला हिस्सा और इंजन मिला। बाकी सब जलकर राख हो गया।

  • अजित पवार ने भाजपा विधायक को आखिरी फोन किया: अजित पवार के भतीजे और भाजपा विधायक रणजगजीत सिंह पाटिल ने बताया है कि हादसे से पहले अजित पवार ने उनसे फोन पर बात की थी। विमान में चढ़ने से पहले अजित पवार ने रणजगजीत सिंह से कहा था कि वे लैंडिंग के बाद उनसे बात करेंगे।
कैप्टन सांभवी पाठक की फाइल फोटो।

कैप्टन सांभवी पाठक की फाइल फोटो।

बारामती में चुनाव सभा को संबोधित करने गए थे पवार

डिप्टी CM अजित पवार बुधवार सुबह 8:10 बजे मुंबई से रवाना हुए थे। सुबह 8.45 बजे बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। पवार महाराष्ट्र पंचायत चुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करने बारामती जा रहे थे।

मौके से सभी के शव मिल गए हैं। हालांकि अभी पहचान होना बाकी है। इधर, एयरक्राफ्ट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो, यानी AAIB ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। जांच एजेंसी की एक टीम बारामती गई है। दूसरी टीम दिल्ली में विमान की ऑपरेटर कंपनी VSR वेंचर्स के ऑफिस पहुंची है।

अजित पवार के विमान हादसे से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें…

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश में निधन:विमान में सवार सभी 5 लोग मारे गए; बारामती में लैंडिंग की दूसरी कोशिश में फिसला, जलकर खाक

जब वॉशरूम में एक कॉल से बदला पाला:अजित पवार के किस्से, जिन्होंने 6 बार डिप्टी सीएम की शपथ ली; आज प्लेन क्रैश में निधन

महाराष्ट्र डिप्टी CM अजित पवार का प्लेन क्रैश, PHOTOS-VIDEOS: लैंडिग के दौरान बारामती में रनवे से फिसला, विमान जलकर खाक

खबरें और भी हैं…



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट