कैथल में परिवार ने फोन छीना, लड़की हुई लापता:  लड़के से बात करते परिजनों ने पकड़ी, कलायत क्षेत्र का मामला – Kaithal News

कैथल में परिवार ने फोन छीना, लड़की हुई लापता: लड़के से बात करते परिजनों ने पकड़ी, कलायत क्षेत्र का मामला – Kaithal News




कैथल में कलायत थाना के तहत आने वाले एक गांव से करीब 26 वर्षीय युवती घर से लापता हो गई। परिजनों ने उसे घर से ले जाने में किसी अज्ञात व्यक्ति का हाथ होने की संभावना जताई है। इस संबंध में परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है। चाचा ने शिकायत दी युवती के चाचा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 26 वर्षीय भतीजी को उन्होंने किसी अज्ञात लड़के के साथ फोन पर बातें करते हुए पकड़ लिया था। ऐसे में परिवार के लोगों ने उससे वह फोन छीन लिया था और उसके बाद फोन नहीं दिया। नहीं मिली कोई जानकारी अब 26 जनवरी को दोपहर के समय लड़की घर से चली गई। उस समय घर पर उसके अलावा कोई नहीं था। उन्होंने अपने स्तर पर लड़की के बारे में पता लगाने का प्रयास किया। रिश्तेदारियों में भी पता किया, लेकिन लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई। शिकायतकर्ता ने लड़की की तलाश करने और अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कलायत थाना की जांच अधिकारी हरप्रीत कौर ने बताया कि इस संबंध में पुलिस के पास शिकायत आई है। पुलिस ने लापता का केस दर्ज कर लिया है। लड़की की तलाश व मामले की आगामी जांच की जा रही है।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट