कैथल में सरकारी बैंक कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। सभी बैंक कर्मचारी कैथल में अंबाला रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के बाहर इकट्ठा हुए और प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन के माध्यम से बैंक कर्मचारियों ने 5 दिन की वर्किंग और छुट्टियों की मांग की। उन्होंने कहा कि अन्य विभागों की तरह बैंक कर्मियों की भी छुट्टी होनी चाहिए। 1 दिन की हड़ताल की हरियाणा बैंक कर्मचारी फेडरेशन के जोनल सेक्रेटरी कुलदीप धारीवाल व संयोजक प्रवेश मोर ने कहा कि आज कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर पूरे देश में 1 दिन की हड़ताल की है। कर्मचारियों का कहना है कि काम के बोझ तले दबे वे मानसिक रूप से टूट रहे हैं और सरकार से उनकी पुरानी मांग को पूरा करने की गुहार लगा रहे हैं। दो दिन छुट्टी की मांग उन्होंने बताया कि दो साल पहले सरकार से मांग की गई थी कि बैंकों की कार्य अवधि 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार) की हो और शनिवार-रविवार छुट्टी मिले। जैसे सचिवालय और अन्य सरकारी संस्थानों में दो दिन छुट्टी होती है, वैसे ही उनको भी राहत दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि नई भर्तियां न होने और पुराने कर्मचारियों के रिटायरमेंट से काम का दबाव असहनीय हो गया है। बोले- रात 10 बजे तक करते हैं काम बैंक आने का समय तो है, लेकिन जाने का नहीं है। कई बार रात 10 बजे तक काम निपटाते हैं। उन्होंने इस बारे में सरकार के पास भी यह प्रस्ताव रखा है। सरकार ने प्रस्ताव को मान तो लिया था और नोटिफिकेशन जारी करने का वादा किया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी नाराजगी में आज एक दिवसीय हड़ताल हो रही है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि मांग जल्द पूरी न हुई, तो यह हड़ताल अनिश्चितकालीन हो सकती है।
Source link
कैथल में सरकारी बैंक कर्मियों ने की हड़ताल: दो दिन छुट्टी की मांग, बोले- पूरी नहीं हुई तो अनिश्चित करेंगे हड़ताल – Kaithal News
- Share



