MP में 26 जनवरी की 10 बड़ी खबरें:  पेट्रोल पंप पर युवक को हार्ट अटैक, AIIMS की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग, टीचर ने पीटा तो किया सुसाइड – Madhya Pradesh News

MP में 26 जनवरी की 10 बड़ी खबरें: पेट्रोल पंप पर युवक को हार्ट अटैक, AIIMS की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग, टीचर ने पीटा तो किया सुसाइड – Madhya Pradesh News


1. AIIMS भोपाल की लिफ्ट में चेन स्नेचिंग, CCTV में कैद वारदात

.

चेन स्नेचिंग का वीडियो सोमवार को सामने आया।

रविवार शाम भोपाल एम्स की लिफ्ट में महिला अटेंडर से चेन स्नेचिंग की वारदात हुई। आरोपी ने पहले बातचीत की, फिर गेट खुलते ही महिला का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। घटना के समय सुरक्षा कर्मी मौजूद नहीं थे और पीड़िता करीब 10 मिनट तक रोती रही। सोमवार को CCTV वीडियो सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

2. पेट्रोल पंप पर हार्ट अटैक, CPR से बची ड्राइवर की जान

हार्ट अटैक आने से कार ड्राइवर जमीन पर गिर पड़ा। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सीपीआर दिया।

हार्ट अटैक आने से कार ड्राइवर जमीन पर गिर पड़ा। पेट्रोल पंप कर्मचारी ने सीपीआर दिया।

पेट्रोल पंप पर अचानक हार्ट अटैक आने से एक ड्राइवर बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद कर्मचारी ने बिना घबराए 55 सेकेंड तक CPR दिया, जिससे ड्राइवर की जान बच गई। कर्मचारी ने CPR सोशल मीडिया वीडियो से सीखा था। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है और कर्मचारी की सूझबूझ की हर तरफ सराहना हो रही है। पढ़ें पूरी खबर

3. लव मैरिज पर पंचायत का फरमान, परिवारों के बहिष्कार का ऐलान

पंचायत ने लव मैरिज करने वाले परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का फैसला किया।

पंचायत ने लव मैरिज करने वाले परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का फैसला किया।

रतलाम के पंचेवा गांव में पंचायत ने लव मैरिज करने वाले परिवारों के सामाजिक बहिष्कार का फैसला लिया है। पंचायत ने कहा कि ऐसे परिवारों के घर न पंडित आएंगे, न दूध और नाई जैसी सेवाएं मिलेंगी, साथ ही काम पर भी नहीं रखा जाएगा। फैसले का वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन हरकत में आया और जांच के निर्देश दिए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

4. रतलाम में बंदूक की दुकान में धमाका, 4 गंभीर रूप से झुलसे

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर जान बचाई

धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने दौड़कर जान बचाई

रतलाम में एक बंदूक की दुकान में अचानक धमाका हो गया, जिसमें चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। चश्मदीदों के मुताबिक धमाके के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों ने दौड़कर जान बचाई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर FSL टीम पहुंचकर जांच कर रही है, धमाके के कारणों का अभी खुलासा नहीं हुआ। पढ़ें पूरी खबर

5. मांडू में कांग्रेस का बड़ा प्रशिक्षण शिविर, 100 नेताओं को मिलेगा चुनावी मंत्र

के मांडू में कांग्रेस का ‘सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित होगा।

के मांडू में कांग्रेस का ‘सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित होगा।

30 जनवरी से धार के मांडू में कांग्रेस का ‘सर्वोदय प्रशिक्षण शिविर’ आयोजित होगा। इसमें देशभर से चुने गए 100 पदाधिकारियों को वरिष्ठ नेता चुनावी रणनीति और संगठन मजबूती के टिप्स देंगे। शिविर को आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी इसे जमीनी स्तर पर संगठन को धार देने का अहम कदम मान रही है। पढ़ें पूरी खबर

6. कर्तव्यपथ पर दिखी अहिल्याबाई की झलक, MP की झांकी बनी आकर्षण

दिल्ली के कर्तव्यपथ पर गणतंत्र दिवस समारोह में मध्यप्रदेश की झांकी में देवी अहिल्याबाई होलकर की विरासत और प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को दर्शाया गया। झांकी को दर्शकों ने खूब सराहा। मुख्यमंत्री ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया। झांकी में मप्र की परंपरा, कला और इतिहास की झलक देखने को मिली। पढ़ें पूरी खबर

7. दावोस में पाकिस्तानी झंडा, भारतीय झंडा न होने पर सवाल

रोहिणी ने उस जगह का वीडियो-फोटो भी शेयर किया है, जहां भारत का झंडा ही नहीं है।

रोहिणी ने उस जगह का वीडियो-फोटो भी शेयर किया है, जहां भारत का झंडा ही नहीं है।

दावोस में वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के दौरान पाकिस्तानी झंडा दिखने और भारतीय झंडा न होने पर इंदौर की डॉ. रोहिणी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय प्रतिनिधित्व मजबूत था, फिर भी यह निराशाजनक है। डॉ. रोहिणी पहले भी सांसद चंद्रशेखर पर आरोप लगा चुकी हैं। मामला सोशल मीडिया पर चर्चा में है। पढ़ें पूरी खबर

8. रेलवे अफसर से 37.77 लाख की ठगी, अरब से चल रहा था नेटवर्क

रेलवे अफसर से ठगी करने वाले आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

रेलवे अफसर से ठगी करने वाले आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।

खंडवा में रेलवे अफसर से 37.77 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने अरब देशों से संचालित नेटवर्क के जरिए 2 करोड़ के मुनाफे का लालच दिया। जांच में सामने आया कि ठगी का नेटवर्क अंतरराज्यीय है। मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और पुलिस नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर

9. जबलपुर में 9वीं की छात्रा की आत्महत्या, शिक्षक पर मारपीट के आरोप

परिजनों ने टीचर पर छात्रा से मारपीट करने के आरोप लगाए।

परिजनों ने टीचर पर छात्रा से मारपीट करने के आरोप लगाए।

जबलपुर में 9वीं कक्षा की छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के शिक्षक द्वारा मारपीट किए जाने से वह मानसिक रूप से परेशान थी। दादी ने बताया कि कुछ दिन बाद ही छात्रा का जन्मदिन था। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और स्कूल प्रबंधन से पूछताछ की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर

10. रायसेन में 8॰ ठंड में झाड़ियों में मिला नवजात:नाल तक नहीं कटी थी

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को अस्पताल लेकर पहुंची।

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवजात को अस्पताल लेकर पहुंची।

रायसेन जिले के सिलवानी थाना क्षेत्र के सलैया गांव में सोमवार सुबह 8 डिग्री तापमान के बीच एक नवजात शिशु झाड़ियों में लावारिस हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे की नाल तक नहीं कटी थी और उसके पैर व प्राइवेट पार्ट में चोटें थीं, साथ ही बुखार भी था। हालत फिलहाल स्थिर है। पढ़ें पूरी खबर



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट