फतेहाबाद पुलिस ने नशा तस्कर को पकड़ा: आरोपी के पास से गांजा बरामद; NDPS एक्ट में केस दर्ज – Ratia News




फतेहाबाद जिले की रतिया पुलिस ने नशीले पदार्थों की रोकथाम के तहत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 1 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सीआईए रतिया प्रभारी सहायक उपनिरीक्षक रिछपाल ने बताया कि 25 जनवरी 2026 को सीआईए रतिया की टीम लुहारी चौक से फतेहाबाद की ओर गश्त कर रही थी। हैफेड गोदाम के पास एक व्यक्ति सफेद प्लास्टिक थैला लेकर पैदल आता दिखा। पुलिस वाहन देखकर वह घबरा गया और भागने की कोशिश की, जिसके बाद टीम ने उसे पकड़ लिया। आरोपी पर केस दर्ज आरोपी की पहचान योगराज उर्फ योगी निवासी वार्ड नंबर 6, जाखन दादी, रतिया, जिला फतेहाबाद के रूप में हुई। नियमानुसार धारा 50 एनडीपीएस एक्ट के तहत उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके थैले से 1 किलो 152 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसे सील कर जब्त कर लिया गया। इस संबंध में थाना शहर रतिया में 25 जनवरी 2026 को अभियोग संख्या 29 के तहत धारा 20(बी)/61/85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।



Source link