रायगढ़ में कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे ध्वजारोहण:  शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति – Raigarh News

रायगढ़ में कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे ध्वजारोहण: शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह, स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुति – Raigarh News




छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और गरिमा के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर कृषि मंत्री और जिला प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित होगा। सुबह 9 बजे प्रभारी मंत्री तिरंगा झंडा फहराएंगे। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल 6वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, नगर सेना, एनसीसी कैडेट और स्काउट-गाइड की टुकड़ियां आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत करेंगी। समारोह के दौरान शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। दिव्यांग विद्यार्थियों को टैब और स्मार्ट वॉच वितरित की जाएंगी। इसके साथ झांकियों का प्रदर्शन, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान भी किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर तैयारी पूरी शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। दर्शकों के बैठने की समुचित व्यवस्था, वाहन पार्किंग, बिजली और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। शनिवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल के दौरान सहायक कलेक्टर अक्षय डोसी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इसके बाद परेड निरीक्षण, मार्च पास्ट और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी ने समारोह स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मंच, बैठने की व्यवस्था और अन्य तैयारियों की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट