लुधियाना जगन्नाथ धाम का भव्य पतंगोत्सव आज:  सभी धर्मिक,सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की रहेगी विशेष भागीदारी – Ludhiana News

लुधियाना जगन्नाथ धाम का भव्य पतंगोत्सव आज: सभी धर्मिक,सामाजिक और राजनीतिक हस्तियों की रहेगी विशेष भागीदारी – Ludhiana News




लुधियाना के फिरोजपुर रोड स्थित व्हिस्लिंग वुड्स रिसॉर्ट के पीछे बने जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट जगन्नाथ धाम मेगा किचन परिसर में आज 26 जनवरी को सुबह 11 बजे से भव्य पतंगोत्सव बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए हुई तैयारियों की बैठक में सतीश एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड के संचालक सतीश जिंदल ने बताया कि इस बार का पतंग उत्सव पूरी तरह चाइना डोर मुक्त रहेगा, ताकि सभी लोग सुरक्षित वातावरण में पतंगबाज़ी का आनंद उठा सकें। उन्होंने कहा कि पतंगोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह शहरवासियों में उत्साह, प्रेम और भाईचारे का संदेश भी फैलाता है। सभी धर्मों के लोग इस आयोजन में भाग लेते हैं, जिससे राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत आधार मिलता है। जिंदल ने यह भी बताया कि जगन्नाथ धाम का यह पतंग उत्सव अपनी विशेष पहचान बना चुका है और लोग पूरे वर्ष इसकी प्रतीक्षा करते हैं। जगन्नाथ फूड फॉर लाइफ ट्रस्ट जगन्नाथ धाम के प्रधान गुप्ता जी ने कहा कि शहर में इस उत्सव की विशेष धूम रहती है। भक्त भगवान जगन्नाथ जी के दयालु और मंगलकारी स्वरूप के दर्शन करते हैं और उनके उत्सव में भाग लेकर स्वयं को सौभाग्यशाली मानते हैं। उन्होंने बताया कि सभी भक्त तन-मन-धन से सेवा करते हुए पतंगोत्सव को सफल बनाने में योगदान देंगे। आज का यह आयोजन विशेष इसलिए भी है क्योंकि इसमें धार्मिक सामाजिक तथा राजनीतिक क्षेत्र की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति रहने वाली है जो इस आयोजन के महत्व को और बढ़ाएगी। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित यह पतंगोत्सव शहरवासियों में नई ऊर्जा, भाईचारे, उमंग और राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाएगा।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट