कुरुक्षेत्र में पंजाब के किसान से साढ़े 30 लाख ठगे:  बेटे को अमेरिका की बजाय दुबई भेजा, 3 महीने रखा, वर्क परमिट का झांसा दिया – Kurukshetra News

कुरुक्षेत्र में पंजाब के किसान से साढ़े 30 लाख ठगे: बेटे को अमेरिका की बजाय दुबई भेजा, 3 महीने रखा, वर्क परमिट का झांसा दिया – Kurukshetra News




हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पंजाब के किसान परिवार के बेटे को अमेरिका में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एजेंट ने साढ़े 30 लाख रुपए ऐंठ लिए। लेकिन बेटे को अमेरिका की बजाय दुबई भेज दिया। यहां भी उसे 3 महीने रखकर वापस भेज दिया। पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के खानपुर निवासी परमजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा गुरशरण सिंह (29) BA पास करने के बाद बेरोजगार था। उसके रिश्तेदार हरप्रीत सिंह ने उनको शाहाबाद के दपंती नवजोत सिंह और उसके पिता से मिलवाया। नवजोत सिंह ने खुद को रजिस्टर्ड ट्रैवल एजेंट बताया। अमेरिका में वर्क वीजा भेजना तय किया आरोपी नवजोत सिंह ने उसके बेटे गुरशरण को अमेरिका भेजने के लिए पहले 50 लाख रुपए मांगे। बात 45 लाख पर तय हुई। 16 जनवरी 2023 को नवजोत सिंह, उसकी पत्नी और गुरमीत सिंह उसके घर खानपुर आए और 5 लाख रुपए नकद के साथ पासपोर्ट, फोटो जैसे दस्तावेज ले गए। साढ़े 30 लाख रुपए ले गए आरोपी उसके बाद उसने आरोपियों के कहे अनुसार 50 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर, 17 मार्च को 4.5 लाख रुपए, 19 मार्च को 5 लाख रुपए और 18 अप्रैल को 15 लाख रुपए RTGS करने समेत कुल साढ़े 30 लाख रुपए दिए थे। पैसे लेकर आरोपी ने दावा किया कि उसने गुरशरण को अमेरिका में वर्क परमिट पर भेज दिया है। दुबई भेजकर पहला धोखा दिया आरोपी ने उसके बेटे को अमेरिका की बजाय दुबई भेज दिया। वहां से भी करीब 3 महीने बाद गुरशरण को घर वापस आना पड़ा। उसने आकर खुलासा किया आरोपी ने उसे दुबई में रखा था। उसने आरोपी से अपने सारे पैसे वापस मांगे, तो आरोपी धमकी देने लगा और पैसे लौटाने से इनकार कर दिया। कनाडा से अमेरिका गया गुरशरण उधर, आरोपी का दावा है कि गुरशरण उसका रिश्तेदार है। उसने उसे चंडीगढ़ के प्रदीप से मिलवाया था। गुरशरण ने प्रदीप के अकाउंट में साढ़े 20 लाख रुपए ट्रांसफर किए। साल 2023 वह और गुरशरण दुबई गए। यहां उसकी टांग टूट गई और दोनों वापस आ गए। बाद में प्रदीप ने गुरशरण को कनाडा भेज दिया और वहां गुरशरण अमेरिका चला गया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।



Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट