भारत सरकार के युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से जनजातीय खिलाड़ियों के लिए खेलो इंडिया जनजाति खेल 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ में आयोजित होगा। इसी के तहत तीरंदाजी के लिए डूंगरपुर तीरंदाजी एकेडमी में खिलाड़ियों का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। ट्रायल उदयपुर, डूंगरपुर, सिरोही, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, बारा और सलूम्बर सहित टीएसपी क्षेत्र के खिलाड़ियों ने उत्साह से भाग लेते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया। वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले आगामी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए डूंगरपुर तीरंदाजी एकेडमी में तीरंदाजी के चयन ट्रायल आयोजित की गई। चयन ट्रायल में प्रदेश के टीएसी क्षेत्र के जनजाति जिलो के जनजाति खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान रिकर्व और कंपाउंड दोनों श्रेणियों में स्पर्धाएं आयोजित की गईं। इसमें छात्र और छात्राओं, दोनों वर्गों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
तीरंदाजी प्रशिक्षक महेश चंद्र गरासिया ने बताया कि चयन ट्रायल स्पर्धा के दौरान कंपाउंड श्रेणी में कुल 10 और रिकर्व श्रेणी में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयन ट्रायल में चयनित सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का अब डूंगरपुर तीरंदाजी एकेडमी में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया की शिविर में दक्ष प्रशिक्षकों की ओर इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए तैयार किया जाएगा। ताकि खिलाडी खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के लिए पदक जीतकर आए।
Source link
खेलो इंडिया जनजाति खेल 14 फरवरी को छत्तीसगढ़ में: तीरंदाजी टीम के लिए डूंगरपुर में चयन ट्रायल आयोजित – Dungarpur News
- Share



