जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, एवलांच की चेतावनी:  हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश और ओले गिरे, बिजली गिरने से आग लगी

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी, एवलांच की चेतावनी: हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान में बारिश और ओले गिरे, बिजली गिरने से आग लगी

नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/शिमला/लखनऊ31 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से उत्तर भारत के राज्यों में मौसम बिगड़ा हुआ है। जहां पहड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई वहीं मैदानी इलाकों में बारिश और ओले गिरे।

जम्मू-कश्मीर के मैदानी और पहाड़ी जिलों में बर्फबारी हुई। श्रीनगर एयरपोर्ट पर 4 इंच तक बर्फ जम गई है, इसके कारण शुक्रवार के लिए सभी फ्लाइट कैंसिल कर दी गई हैं। उत्तराखंड के 10 जिलों में बर्फबारी से रास्ते बंद हो गए।

हिमाचल प्रदेश में इस सीजन की पहली स्नोफॉल हुई। शिमला में बर्फीला तूफान चला। इसके कारण शिमला शहर में शुक्रवार सुबह से ब्लैक आउट हो गया। शहर के 95 प्रतिशत इलाकों में बिजली गुल हो गई। तीनों राज्यों में मौसम विभाग की तरफ से ऊचे इलाकों में एवलांच की चेतावनी जारी की गई है।

उधर, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में बारिश हुई साथ ही कुछ जगह पर ओले गिरे। यूपी के मेरठ में चर्च पर बिजली गिरने से आग लग गई। राजस्थान के भरतपुर में भी बिजली गिरने से महिला झुलस गई, जबकि एक भैंस की मौत हो गई।

5 तस्वीरों में देखें मौसम का हाल…

बर्फबारी के बीच कटरा-श्रीनगर रूट पर चलती वंदे भारत एक्सप्रेस।

बर्फबारी के बीच कटरा-श्रीनगर रूट पर चलती वंदे भारत एक्सप्रेस।

शिमला में टॉय ट्रेन की पटरी बर्फ से ढक गई।

शिमला में टॉय ट्रेन की पटरी बर्फ से ढक गई।

शिमला के NH 305 पर जलोड़ी जोत में 6 इंच तक हिमपात हुआ।

शिमला के NH 305 पर जलोड़ी जोत में 6 इंच तक हिमपात हुआ।

जम्मू में कटरा स्थित वैष्णों देवी मंदिर पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

जम्मू में कटरा स्थित वैष्णों देवी मंदिर पर इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई।

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर पर बर्फबारी से आस पास सफेद चादर छा गई।

उत्तराखंड के केदारनाथ मंदिर पर बर्फबारी से आस पास सफेद चादर छा गई।

अगले 2 दिन के मौसम का हाल…

25 जनवरी

  • मौसम मुख्य रूप से आंशिक रूप से बादल वाला या साफ रहेगा। हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना।
  • सर्द हवाओं का असर बढ़ सकता है, न्यूनतम तापमान में 2-4°C की गिरावट या स्थिर रहने की उम्मीद है।

26 जनवरी

  • दिल्ली और उत्तर भारत (NCR) में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्का कोहरा रहने की संभावना।
  • सर्द हवाओं का असर बना रहेगा। न्यूनतम तापमान 7-10°C के आसपास रह सकता है, अधिकतम तापमान 18-22°C के बीच रहने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं…

Source link

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

Related Post

आज का मौषम
Live Cricket
आज का राशिफल
लाइव शेयर मार्केट